scriptसोशल मीडिया पर लाइव कर दी अपने सुसाइट की घटना, जिसने भी देखा रह गया सन्न | web designer committed live sucide | Patrika News

सोशल मीडिया पर लाइव कर दी अपने सुसाइट की घटना, जिसने भी देखा रह गया सन्न

locationझाबुआPublished: Jan 19, 2019 06:08:14 pm

Submitted by:

Faiz

सोशल मीडिया पर लाइव कर दी अपने सुसाइट की घटना, जिसने भी देखा रह गया सन्न

web designer committed sucide

सोशल मीडिया पर लाइव कर दी अपने सुसाइट की घटना, जिसने भी देखा रह गया सन्न

झाबुआः मध्य प्रदेश के झाबुआ से एक दिल देहला देने वाली आत्महत्या की घटना सामने आई है। ये आत्महत्या चारों और इसलिए भी चर्चा का विषय बन गई क्योंकि मृतक ने इस घटना को सोशल मीडिया पर लाइव कर दिया। मृतक के इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़े लोगों में जिस किसी ने भी इस हैरान कर देने वाली घटना को देखा तो वह सन्न रह गया।

 

web designer committed sucide

एक बार नाकाम हुआ तो, फिर किया पोस्ट

दरअसल, प्रदेश के झाबुआ में रहने वाले 25 साल के वेब डिजाइनर युवक ने ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक की पहचान अक्षित राठौड़ के रुप में हुई है। फांसी के फंदे पर लटकने से पहले उसने इंस्टाग्राम पर इस सुसाइड की घटना को लाइव किया था। बता दें कि, पहली बार फांसी का फंदा गले में डालने के बाद झटका लगने से फंदा टूट गया, तो उसने इसपर भी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, इस बार छूट गया, अब की बार नहीं छूटेगा। यह केहकर उसने एक बार फिर फांसी लगाने का प्रयास किया, जिसमें वो कामयाब हो गया।

web designer committed sucide

कल का सूरज नहीं देखूंगाः अक्षित

आखिरकार, अक्षित कितने गंभीर रूप से परेशान था, इस बात का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि, उसने इंस्टाग्राम स्टेटस पर टूटे हुए फंदे का फोटो डालते हुए लिखा था कि, “इससे कुछ नहीं हुआ तो मैं दूसरा तरीका अपनाऊंगा, पर कल का सूरज नहीं देखूंगा।” मौत को गले लगाने से पहले अक्षित ने अपने स्टेटस में यह भी लिखा था कि, आखरी वक्त जिसकी याद आई, उसे कॉल किया, लेकिन उसने भी फोन नहीं उठाया।

web designer committed sucide

आत्महत्या की वजह ढूंड रही पुलिस

जो सुसाइड की घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उसी घटना ने इलाके के लोगों को भी हैरान करके रख दिया है। घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे की है जिसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पंचनामा बनाकर जिला अस्पताल पीएम के लिए भेज दिया था, यहां शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद अक्षित के परिजन को उसका शव सौंप दिया गया है। फिलहाल, पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच करने में जुटी हुई है। आपको बता दें कि, युवक की माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। अक्षित अपनी नानी के साथ शहर के लक्ष्मी नगर में रहता था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो