8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ballabh Pitti Group Jhalawar…पुलिस पर पथराव मामले में 59 श्रमिक गिरफ्तार, जेल भेजा

धागा फैक्ट्री में श्रमिक बोनस की मांग को लेकर कर रहे थे हंगामा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Ranjeet Singh Solanki

•

Updated: 24 Oct 2021, 5:38 PM IST

Ballabh Pitti Group Jhalawar...पुलिस पर पथराव मामले में 59 श्रमिक गिरफ्तार, जेल भेजा

Ballabh Pitti Group Jhalawar...पुलिस पर पथराव मामले में 59 श्रमिक गिरफ्तार, जेल भेजा

झालावाड़ । पुलिस ने धागा फैक्ट्री में प्रदर्शन के दौरान श्रमिकों की ओर से पुलिस पर पथराव करने के मामले में शनिवार को 59 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ राज कार्य में बाधा पहुंचाने तथा पुलिस पर पथराव करने का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक मोनिका सैन ने बताया कि 22 अक्टूबर को को बल्लभ पिति ग्रुप धोनादी मे अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे मजदूरों की भीड द्वारा उग्र होकर राजकार्य मे बाधा डालकर पुलिस बल पर पथराव कर सरकारी वाहनो मे तोडफ ोड की घटना मे शामिल 59 लोगों को गिरफ्तार कर मौके से कुल 14 मोटरसाई किलो जप्त करने मे सफ लता प्राप्त की है । जितेन्द्र सिंह थानाधिकारी थाना झालरापाटन ने अवगत करवाया कि वल्लभ पित्ती धागा फैक्ट्री धानोदी मे मजदूरो ने हडताल कर धानोदी के पास रास्ता रोक रखा है तथा प्रदर्शन कर रहे हैं एवं भीड उग्र हो रही है उक्त सूचना पर स्थित को नियन्त्रित करने के लिए राजेश यादव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड व अमित कुमार सहायक पुलिस अधीक्षक झालावाड मय जाप्ता के मौके पर पंहुंचेे तो धागा फैक्ट्री के गेट के बाहर व धानोदी गांव के बीच मे 200-250 मजदूर की भीड इकठ्ठी हो रही थी । भीड मे शामिल मजदूर दीपावली के बोनस की मांग को लेकर नारे लगा रहे थे । उधर झालावाड़ श्री वल्लभ पिट्टी फैक्ट्री में शुक्रवार को हुए उपद्रव व पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने 59 लोगों को कोर्ट में पेश किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश यादव ने बताया कि 59 लोगों को शनिवार को कोर्ट के समक्ष पेश किया जहां से न्यायाधीश ने सुनवाई के बाद जेल भेज दिया