8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम की मिलेगी सटीक जानकारी,आपदा से बचा सकेंगे फसलें

किसानों को 24 घंटे मिलेगी जानकारी - जिले में कृषि विज्ञान केन्द्र में होगी स्थापना-राजस्थान में दस स्थानों पर खुलेंगे केन्द्र
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Hari Singh Gujar

•

Updated: 30 Nov 2020, 8:23 PM IST

Accurate weather information will be available, crops will be saved fr

मौसम की मिलेगी सटीक जानकारी,आपदा से बचा सकेंगे फसलें


हरिसिंह गुर्जर

झालावाड़.जिले के कृषि विज्ञान केंद्र में भारत मौसम विज्ञान विभाग व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली (आईसीएआर) के सहयोग से जिला एग्रोमेट इकाई की स्थापना होगी। इससे किसानों को समय पर मौसम की सटीक जानकारी मिल सकेगी। जिला कृषि विज्ञान केंद्र के विषय वस्तु विशेषज्ञों को शामिल कर विशेषज्ञ समिति बनायी गई है। ये मौसम विज्ञान आधारित सलाह किसानों को उपलब्ध कराएंगे।
जिला एग्रोमेट इकाई के लिए प्रत्येक कृषि विज्ञान केंद्र में 2 पदों का सृजन किया गया है। इसमें एक पद विषय वस्तु विशेषज्ञ और दूसरा पद एग्रोमेट पर्यवेक्षक का रखा गया है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में टेलीमेट्रिक आधारित हाईड्रोमेट्रोलॉजिकल नेटवर्क के तहत जिले के सभी ब्लॉक स्तर तक की मौसम की जानकारी किसानों को मुहैया करवाई जाएगी।

यहां खुलेंगे केन्द-
राजस्थान में दूसरे चरण में अजमेरए अलवरए दौसाए गुढ़ामलानी(बाड़मेर) बून्दी,झालावाड़, सवाई माधोपुर, राजसमंद,पाली व टोंक में ये केन्द्र खोले जा रहे हैं।


यह मिलेगी सुविधा-
किसानों को पहले संभाग स्तर पर ही एडवाईजरी जारी कर मौसम की जानकारी दी जाती थीए लेकिन अब जिले के केवीके में मौसम केन्द्र की स्थापना होने से ब्लॉक स्तर पर ही किसानों को मौसम संबंधी भविष्यवाणी से सटीक जानकारी मिल पाएगीए ऐसे में किसान प्राकृतिक आपदा से फसलों को बचाने के लिए पूर्व में प्रयास कर सकेंगे। केन्द्र द्वारा एक सप्ताह में दो बार जानकारी दी जाएगी। जिसमें ओलेए पाला पढऩे आदि की संभावना की सटीम सूचना मिल सकेंगी। भविष्यवाणी 24 व 48 घंटे की भी होगी। ऐसे में अधिक बारिशए तेज सर्दीए लो तापमान की सूचना भी किसानों को समय पर मिलेंगी। ऑटोमैटिक वैदर स्टेशन सीधे नई दिल्ली से जुड़ा होगा।

सोशल मीडिया के माध्यम से भी देंगे जानकारी-
किसानों को व्हाट्सअप के माध्यम से ग्रुप बनाकर व आकाशवाणी व समाचार पत्रों के माध्यम से भी मौसम की जानकारी दी जाएगी। ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में बैठे किसानों को भी समय पर सूचना मिल सकें।

इतना मिला बजट-
वेटर स्टेशन केवीके के एक रूम में स्थापित किया जाएगा। इसके लिए 1 एक लाख 20 हजार रुपए का बजट मिला, ये दिसम्बर माह के अंत तक शुरू हो जाएगा। सभी तैयारियंा पूर्ण हो चुकी है। इससे किसानों को मौसम की सटीक जानकारी मिल सकेंगी।
डॉ.अर्जुन कुमार वर्मा, अध्यक्ष केवीके, झालावाड़।