scriptmonsoon latest updates..राजस्थान में सात साल बाद बदला मानसून ने रूट, पहले ही दिन 25 फीसदी क्षेत्र को कवर किया, आज भी भारी बारिश | After seven years, monsoon changed the route in Rajasthan, covered 25 | Patrika News
झालावाड़

monsoon latest updates..राजस्थान में सात साल बाद बदला मानसून ने रूट, पहले ही दिन 25 फीसदी क्षेत्र को कवर किया, आज भी भारी बारिश

मानसून ने मानो प्रवेश करते ही परवन नदी में महादेव मंदिर में प्रवेश कर अभिषेक किया, मंदिर आधा डूबा

झालावाड़Jul 01, 2022 / 12:06 pm

Ranjeet singh solanki

monsoon latest updates..राजस्थान में सात साल बाद बदला मानसून ने रूट, पहले ही दिन 25 फीसदी क्षेत्र को कवर किया, आज भी भारी बारिश

monsoon latest updates..राजस्थान में सात साल बाद बदला मानसून ने रूट, पहले ही दिन 25 फीसदी क्षेत्र को कवर किया, आज भी भारी बारिश

जयपुर, झालावाड़ । राजस्थान में सात साल बाद मानसून ने एन्ट्री का रूट बदल दिया है। इस बार कोटा और भरतपुर संभाग के रास्ते से राजस्थान में प्रवेश किया है। मानसून ने पहले ही दिन प्रदेश के 25 फीसदी क्षेत्र को कवर कर लिया है। मानसून की एन्ट्री जोरदार हुई है। कोटा संभाग में राजस्थान के चेरापूंजी कहे जाने वाले झालावाड़ के मनोहरथाना में जोरदार बारिश हुई। परवन नदी उफान पर आ गई है। परवन नदी पर महादेव मंदिर तक पानी पहुंच गया। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानसून के राजस्थान में प्रवेश करते ही शिव का अभिषेक किया हो। उधर राजस्थान के कोटा संभाग समेत कई जिलों में शुक्रवार को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

गांवों का सम्पर्क कटा

झालावाड़ जिले में गुरुवार को जोरदार बारिश हुई। जिले में दोपहर बाद ज्यादातर जगहों पर भारी बारिश का दौर शुरू हुआ। उधर मनोहनथाना क्षेत्र में भारी बारिश होने से परवन नदी उफान पर आ गई। एक दर्जन से अधिक गांवों का सम्पर्क कट गया। मनोहरथाना कस्बे में चार घंटे लगा तार तेज बारिश होने से परवन नदी व काली खाड़ नदी में उफान आ गया। परवन नदी के बीच स्थित श्री थानेश्वर महादेव का मन्दिर आधा डूब गया। वहीं पहली बारिश में परवन नदी में उफान छोटी पुलिया पर डेढ़ फीट पानी होने से खाताखेडी की पुलिया डूब जाने से राजगढ़ मार्ग अवरुद्ध
हो गया। दांगीपुरा पुलिस थाना व ङ्क्षपडोला, दांगी पुरा व खाता खेडी तीन पंचायतों के दो दर्जन से अधिक गांवों का उपखण्ड मुख्यालय से संपर्क कट गया है।
जिले में 24 घंटे में 22.85 एमएम बारिश-
जिले में पिछले 24 घंटे में औसत बातिरश 22.85 एमएम बारिश दर्ज की गई। जिसमें झालावाड़ में 13, रायपुर में 11, अकलेरा में 7, असनावर में 7, झालरापाटन में 14, मनोहरथाना में 24 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं आगे भी जोरदार बारिश की चेतावनी है।

Home / Jhalawar / monsoon latest updates..राजस्थान में सात साल बाद बदला मानसून ने रूट, पहले ही दिन 25 फीसदी क्षेत्र को कवर किया, आज भी भारी बारिश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो