scriptवसुंधरा राजे के गृह क्षेत्र में प्रधान पद के उपचुनाव में कांग्रेस के दिग्गज ने मारी बाजी, बहुमत नहीं आया काम | Aklera By Election For Pradhan Post - Congress Beat BJP | Patrika News
झालावाड़

वसुंधरा राजे के गृह क्षेत्र में प्रधान पद के उपचुनाव में कांग्रेस के दिग्गज ने मारी बाजी, बहुमत नहीं आया काम

बहुमत होने के बावजूद भी भाजपा अपने प्रत्याशी को प्रधान नहीं बना सकी…

झालावाड़Feb 06, 2019 / 10:05 am

dinesh

congress
झालावाड़।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) के गृह क्षेत्र में कांग्रेस भाजपा को पटखनी देने में सफल रही है। अकलेरा पंचायत समिति में मंगलवार को हुए प्रधान पद के उपचुनाव में भाजपा के बहुमत वाले बोर्ड में कांग्रेस के कैलाश मीणा प्रधान चुने गए। मीणा को 20 और भाजपा प्रत्याशी को 3 मत मिले। भाजपा की ओर से उपप्रधान रेशम बाई प्रधान के लिए दावेदार थीं। समिति में भाजपा से 18, कांग्रेस से 4 और 1 निर्दलीय सदस्य हैं। बहुमत होने के बावजूद भी भाजपा अपने प्रत्याशी को प्रधान नहीं बना सकी।
उधर, बहरोड़ नगर पालिका में पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में विक्रम यादव उपाध्यक्ष चुने गए। यहां पालिका उपाध्यक्ष राकेश की गत वर्ष 25 जून को हत्या हो गई थी। चुनाव में विक्रम यादव को 16 मत, मुंशीलाल को 5 व निधिी यादव को 3 मत मिले। इसी तरह बाड़मेर के बालोतरा पंचायत समिति के प्रधान के रिक्त पद पर कांग्रेस प्रत्याशी दरियादेवी निर्विरोध निर्वाचित हुई। यहां पहले ओमाराम भील निर्वाचित हुए थे। उनको फर्जी अंकतालिका के आधार पर अयोग्य घोषित करने के बाद चैनाराम प्रधान निर्वाचित हुए। चार बार से यहां ओमाराम हटते और काबिज होते रहे।

Home / Jhalawar / वसुंधरा राजे के गृह क्षेत्र में प्रधान पद के उपचुनाव में कांग्रेस के दिग्गज ने मारी बाजी, बहुमत नहीं आया काम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो