सवाल: आप किसानों से जुड़े हुए है, जिले में खाद व बिजली के लिए परेशान है, कैसे समाधान करवाएंगे
जवाब: किसानों को संगठन से जोड़ेंगे, पूरा प्रयास करेंगे की उनकी जो भी परेशानी होगी सरकार तक पहुंचाएंगे। अभी तो सरकार 22 विभागों के अधिकारियों के साथ गांव-गांव जा रही है, वहां मौके पर ही लोगों की समस्याएं हल हो रही है। फिर भी किसानों की कोई परेशानी है तो सीएम साहब तक पहुंचाई जाएगी।
सवाल: पार्टी को मजबूत बनाने के लिए क्या खास प्रयास करेंगे
जवाब: पार्टी पहले से मजबूत है , लोगों की सोच अलग हो सकती है, पसंद-नापसंद हो सकती है। कांग्रेस पार्टी की विचार धारा एक है।पार्टी के नाम पर सभी एक है। पार्टी को सुदृड़ करना व सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी।