scriptपहले दिया वोट, उसके बाद गृह प्रवेश | First cast vote, then house entry | Patrika News
झालावाड़

पहले दिया वोट, उसके बाद गृह प्रवेश

भवानीमंडी नगर की पुरानी सब्जीमंडी निवासी अनुज ने विवाह के बाद दुल्हन भावना के साथ बूथ 36 पर पहुंचकर मतदान किया।

झालावाड़Apr 27, 2024 / 05:26 pm

jagdish paraliya

भवानीमंडी. नगर की पुरानी सब्जीमंडी निवासी अनुज ने विवाह के बाद दुल्हन भावना के साथ बूथ 36 पर पहुंचकर मतदान किया। भीमनगर निवासी कुलदीप सुमन, मालीखेड़ा गांव निवासी मनोज सैनी और वार्ड 26 निवासी दुल्हन सपना यादव ने भी शादी से पहले वोट दिया। उधर पीएमश्री सेठ आनन्दी लाल पोद्दार उमावि पर बनाए पिंक बूथ केन्द्र पर वोटर सेल्फी लेते नजर आए।
शाम 6 बजे बाद भी बूथों पर लगी रही कतार

लोकसभा का दितीय चरण का चुनाव शुक्रवार को डग विधानसभा में शान्तिपूर्ण हुआ। सुबह 7 से लेकर सांय 6 बजे तक चले मतदान में …….प्रतिशत मतदान रहा।
नगर के गल्र्स स्कूल में सुबह 6.50 बजे पिंक बूथ पर संवाददाता पहुंचा तो यहां पहले से ही वोट डालने के लिए मतदाता बारी का इंतजार करते मिले। सुबह 7 बजे जैसे ही पोलिंग शुरू हुई, तो देखते-देखते ही मतदाताओं की लंबी कतार लग गई।
इसी तरह नगर के नूतन स्कूल के बूथ पर लाइनें देखने को मिली। इसी के भाग संख्या 37 पर घीमी गति को लेकर मतदाताओं ने विरोध किया। इस पर मतदान टीम के महेश कुमार को आंखों की समस्या के चलते हटाकर उनकी जगह रिर्जव टीम कर्मचारी सुरेश मालव को लगा दिया।
सुबह 7.30 मिनट पर रामठी विद्यालय के बूथ केन्द्र पर महिला -पुरूषों व युवाओं की लंबी कतारें देखने को मिली। बीएलओ सत्यनारायण के द्वारा फस्र्ट टाइम वोटर्स को प्रमाण-पत्र दिया, आंगन बाड़ीकार्यकताओं के द्वारा फस्ट टाइम वोटर्स से पौधरोपण करवाया। इसी दौरान प्रथम बार मतदान करनी वाली अनुभूति पोरवाल ने बताया कि उन्हें वोट देकर बहुत अच्छा लगा है वह अपनी अह्म भूमिका निभाई है।
पंचायत समिति के बूथ पर सुबह 8 बजे बहुत ही धीमी गति से मतदान चल रहा था 8 बजे तक 8 प्रतिशत ही मतदान हुआ था।

नगर पालिका के बूथ केन्द्र पर 107 साल की गैन्दी बाई कुमावत ने बूथ केन्द्र पर आकर मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह 10 बजे संस्कृत स्कूल के बूथ केन्द्र के भाग संख्या 52 पर सुना दिखाई दिया। वहां के बीएलओ ने बताया कि सुबह लोगों ने जल्दी आकर मतदान कर दिया व अभी तक 25 प्रतिशत मतदान हो चुका है । 35 पर दो तीन जने कतार में लगे दिखाई दिए। वहीं दुल्हा राहुल कुमार जैन आवर वाला अपने परिवार के साथ मतदान करने आया। वहीं पीएमश्री सेठ आनन्दीलालपौद्वारराउपावि के पिंक बूथ केन्द्र के भाग संख्या 50 पर सुबह 10.15 मिनट तक 20 प्रतिशत, भाग संख्यां 47-51 पर 26 प्रतिशत मतदान हो चुका था।
  • सभी केन्द्रों पर लोगों के बैठने व कूलर व पानी की व्यवस्था थी। इस बीच सुबह से लेकर दोपहर तक रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। कृषि विभाग के बूथ केन्द्रों के भाग सख्या 45 पर 11 बजे भीड़ कम दिखाई दी। 46 पर मतदाता सुबह से ही मतदान केन्द्र पर अपने मतदान करने आ रहे थे। हरीश्चन्द्र्र स्कूल के बूथ पर दोपहर के बाद भीड़ दिखाई दी। यहां के बीएलओ अनूप ने बताया कि महिलाएं अपने काम से निपट कर मतदान करने आई हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो