scriptटोइंग वैन लेकर निकले, आधा दर्जन चालान काटकर लौटे,यातायात व्यवस्था में सुधार के नाम पर पुलिस ने की औपचारिकता | jhalawar Top News. | Patrika News
झालावाड़

टोइंग वैन लेकर निकले, आधा दर्जन चालान काटकर लौटे,यातायात व्यवस्था में सुधार के नाम पर पुलिस ने की औपचारिकता

Came out with towing van, returned after issuing half a dozen challans, police did formalities in the name of improving traffic system

झालावाड़May 14, 2024 / 11:37 am

jagdish paraliya

झालरापाटन. नगर के मुख्य मार्ग की सड़क पर बेतरतीब तरीके से तथा स्थाई रूप से यातायात में बाधक बनकर खड़े रहने वाले वाहनों को हटाने के मामले में पुलिस ने सोमवार को औपचारिकता की।

  • नगर पालिका प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था में बाधक बन रहे वाहनों को हटाने के लिए पुलिस प्रशासन को टोइंग वैन उपलब्ध कराई गई। जिस पर यातायात प्रभारी लेखराज, सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ नगर पालिका तिराहा से शांतिनाथ मंदिर मार्ग, सेठों का चौराहा, चौपड़िया बाजार से सूर्य मंदिर तक गए।
झालरापाटन. नगर के मुख्य मार्ग की सड़क पर बेतरतीब तरीके से तथा स्थाई रूप से यातायात में बाधक बनकर खड़े रहने वाले वाहनों को हटाने के मामले में पुलिस ने सोमवार को औपचारिकता की।
नगर पालिका प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था में बाधक बन रहे वाहनों को हटाने के लिए पुलिस प्रशासन को टोइंग वैन उपलब्ध कराई गई। जिस पर यातायात प्रभारी लेखराज, सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ नगर पालिका तिराहा से शांतिनाथ मंदिर मार्ग, सेठों का चौराहा, चौपड़िया बाजार से सूर्य मंदिर तक गए। इस दौरान पूरे रास्ते में सड़कों को घेर कर सैकड़ों वाहन खड़े दिखाई दिए, लेकिन पुलिस कर्मियों ने आधा दर्जन वाहनों के चालन बनाकर अभियान की औपचारिकता पूरी की। इस रास्ते पर स्थाई रूप से खड़े रहने वाले कई चार पहिया वाहन दिखाई दिए लेकिन पुलिस बल ने टोइंग वैन का इन्हें हटाने के लिए उपयोग नहीं किया। जिससे बाजार में यातायात व्यवस्था बदहाल ही दिखाई दी।
गौरतलब है कि नगर की लगातार बिगड़ती यातायात व्यवस्था नासूर बनती जा रही है। इससे जहां लोगों को आवागमन में परेशानी आती है वहीं नगर पर कोटे के अंदर का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। यातायात समस्या के चलते बाहर से आने वाले अधिकांश ग्राहक अब नगर परकोटा के अंदर के बजाय बाहरी क्षेत्र में स्थित दुकानों से सामान खरीदने लगे हैं जिससे व्यापारियों को भी नुकसान होने लगा है।
पहले बाहर से झालरापाटन होकर निकलने वाले यात्री यहां की प्रसिद्ध फीणी खरीद कर ले जाते थे लेकिन यातायात समस्या के कारण बाहर से आने वाले लोग अब नगर परकोटा के बाहर से ही निकल जाते हैं, जिससे उनके व्यापार के साथ ही अन्य व्यापार पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
मनोहर प्रकाश अग्रवाल, फीणी व्यापारी

प्रशासन को यातायात व्यवस्था में सुधार करने के लिए औपचारिकता पूरी करने के बजाय सख्ती से कदम उठाने की आवश्यकता है तभी जाकर हालत में सुधार हो सकते हैं।
राजेंद्र शास्त्री, जागरूक नागरिक

चार पहिया वाहन मालिकों को समझाइश की गई है कि वाहन मालिक अपने वाहनों को पार्किंग में या निजी स्थान पर खड़ा करें अन्यथा आगे टोइंग वैन द्वारा जप्त कर चालान बनाए जाएंगे।
  • हंसराज मीणा, थाना अधिकारी, झालरापाटन

Hindi News/ Jhalawar / टोइंग वैन लेकर निकले, आधा दर्जन चालान काटकर लौटे,यातायात व्यवस्था में सुधार के नाम पर पुलिस ने की औपचारिकता

ट्रेंडिंग वीडियो