scriptचोरों ने सूने मकानों को निशाना बनाया, जेवर व बाइक चोरी | jhalawar Top News. | Patrika News
झालावाड़

चोरों ने सूने मकानों को निशाना बनाया, जेवर व बाइक चोरी

भवानीमडी. नगर में चोरी की वारदातों का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। शुक्रवार रात करीब 2 से 4 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने सूने मकानों को निशाना बनाया है। एक ही रात में चार जगह चोरी की वारदात की। चोर ताले तोड़कर मकानों से आभूषण, नकदी व बाइक चुरा ले गए। […]

झालावाड़Jun 10, 2024 / 10:37 pm

jagdish paraliya

  • भवानीमडी. नगर में चोरी की वारदातों का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। शुक्रवार रात करीब 2 से 4 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने सूने मकानों को निशाना बनाया है। एक ही रात में चार जगह चोरी की वारदात की।
भवानीमडी. नगर में चोरी की वारदातों का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। शुक्रवार रात करीब 2 से 4 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने सूने मकानों को निशाना बनाया है। एक ही रात में चार जगह चोरी की वारदात की। चोर ताले तोड़कर मकानों से आभूषण, नकदी व बाइक चुरा ले गए। अज्ञात चोर सीसीटीवी में कैद हो गए। यह सभी वारदातें वार्ड नंबर 26 में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीडि़ता महिला कांस्टेबल रजनी मीणा ने बताया कि वह अपने घर सवाईमाधोपुर गई हुई थी। रात में अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखा सोने का मंगल सूत्र, सोने का पेन्ड़ल, 100 ग्राम चांदी की पायजेब , दोनों बेटियों की चांदी की पायजब, चांदी के दो सिक्के और 10 हजार रुपए नकद चुरा ले गए।
वार्ड नंबर 26 के निवासी निलेश कुमार गोस्वामी ने बताया कि वह अपनी पत्नी को लेने झालरापाटन गया हुआ था। मकान सूना था। शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़ अलमारी में रखी चांदी की दो पायजेब, बच्ची की पायजेब, सोने के माझरे, हाथ की चेन, सोने की दो अंगूठी व चांदी के दो कडे चुरा कर ले गए।
सीएचसी में तैनात चिकित्सक सीपी शर्मा ने बताया कि रात को अज्ञात चोरो ने मेन गेट का ताला तोड़ा। उसके बाद घर का मुख्य दरवाजा तोडऩे की कोशिश कि लेकिन सफल नहीं हुए। कुत्ते के भौंखने से चार भाग गए। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। चिकित्सक ने बताया कि पांच अज्ञात नकाबपोश चोर थे। सभी के हाथ में कुछ सामान थे।
शताब्दी नगर निवासी निजी चिकित्सक नरेन्द्र सिंह ने बताया कि पिड़ावा के कोलीखेड़ा गांव निवासी मेरे चाचा गोविंद सिंह उदयपुर जाते समय अपनी बाइक मेरे घर रख कर गए। अज्ञात चोर रात करीब 4 बजे मकान के मेन गेट का ताला तोड़कर बरामदे में रखी बाइक का लॉक तोड़कर चुरा कर ले गए। दो मांह पूर्व ही उन्होंने यह बाइक एक लाख 20 हजार रुपए में खरीदी थी। इसके बाद रामनगर में राहुल के मकान का ताला तोड़कर घर मे प्रवेश किया पर वहां पर कुछ नही लेकर गए।
चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर सीसीटीवी फ़ुटेज ले लिए हैं। मामला दर्ज कर लिया है। फुटेज के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
  • रमेशचंद मीना, थानाधिकारी, भवानीमंडी

Hindi News/ Jhalawar / चोरों ने सूने मकानों को निशाना बनाया, जेवर व बाइक चोरी

ट्रेंडिंग वीडियो