scriptचार साल से विद्यार्थियों को लैपटॉप-टेबलेट का इंतजार | Students have been waiting for laptop-tablet for four years | Patrika News
झालावाड़

चार साल से विद्यार्थियों को लैपटॉप-टेबलेट का इंतजार

अब नई सरकार से उम्मीद : कक्षा 10वीं व 12वीं में 75 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने पर मिलते हैं

झालावाड़Dec 19, 2023 / 10:35 am

jagdish paraliya

laptop

कक्षा 10वीं व 12वीं में 75 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने पर मिलते हैं लैपटॉप-टेबलेट

प्रदेश और जिले में शिक्षा विभाग की अनदेखी के चलते पिछले चार साल से मेधावी विद्यार्थी लैपटॉप और टेबलेट का इंतजार कर रहे हैं। अब विद्यार्थियों को नई सरकार से उम्मीद है। लैपटॉप और टेबलेट सरकार कक्षा 10 और कक्षा 12 में 75 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को देती है।


जिले के मेधावियों को वर्ष 2019 के बाद से लैपटॉप और टेबलेट नहीं मिले। विद्यार्थियों को इंतजार करते हुए चार वर्ष बीत गए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से अब तक प्रक्रिया भी शुरू नहीं की है। बताया जाता है कि अभी तक लैपटॉप और टेबलेट वितरण का कोई आंकड़ा शाला दर्पण पर जारी नहीं हुआ है। शिक्षा निदेशालय की ओर से लैपटॉप और टेबलेट की संख्या के आधार पर पात्र विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। उसके बाद जिलेवाइज सूची जारी होती है। जिसके आधार पर लैपटॉप और टेबलेट का वितरण किया जाता है।

 


शिक्षा विभाग के चक्कर काट रहे परिजन
क्षेत्र के चछलाव गांव निवासी कमलेशचंद पाटीदार ने बताया कि उनकी बेटी गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सत्र 2019 में 10 बोर्ड की परीक्षा में 81.17 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण हुई, जिसे योजना के तहत लेपटॉप मिलना था लेकिन अब तक नहीं मिला। स्कूल में सम्पर्क किया तो संतोषपूर्ण जवाब नहीं मिला। इसके बाद शिक्षा विभाग पहुंचे तो यहां कर्मचारियों व अधिकारियों ने उन्होंने निदेशालय द्वारा इस संबंध में कोई सूचना प्राप्त नहीं होने का हवाला दिया जाता है।

 


इन चार शैक्षणिक सत्रों का लैपटॉप मिलना है बाकी
सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करने वाले कई विद्यार्थियों को तो स्नातक होने पर, लेकिन लैपटॉप और टेबलेट अब तक नहीं दिया है। वही, सत्र 2023-24 की अद्र्ववार्षिक परीक्षाएं संचालित हैं। इसमें शैक्षणिक सत्र 2018-19, 2019-20, 2020-21, 2021-22 और 2022-23 के मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप या टेबलेट का वितरण होना बकाया चल रहा है।

 


बीए हो गई लेकिन लैपटॉप नहीं मिला
क्षेत्र के कई पात्र विद्यार्थियों ने बताया कि वर्ष 2019 में सरकारी विद्यालयों से 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद आर्ट्स कॉलेज में एडमिशन लिया और यंहा तीन साल में बीए पूरी हो गई लेकिन लैपटॉप नहीं मिला। पिता ने कई बार शिक्षा विभाग कार्यालय जाकर मालूम भी किया लेकिन कोई भी यह नहीं बता सका कि लैपटॉप कब वितरित किए जाएंगे।

 

लैपटॉप व टेबलेट वितरण को लेकर उच्चाधिकारियों से अभी तक दिशा निर्देश नहीं मिले, जैसे ही निर्देश प्राप्त होंगे उसी के अनुसार कार्य किए जाएंगे।
हुकमचंद मीणा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी झालावाड़

Hindi News/ Jhalawar / चार साल से विद्यार्थियों को लैपटॉप-टेबलेट का इंतजार

ट्रेंडिंग वीडियो