8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किस बात को लेकर हुुआ झगड़़ा, प्रधानाध्यापक सहित तीन शिक्षक एपीओ

छात्र-छात्राएं शिक्षकों के पक्ष में उतरे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Ranjeet Singh Solanki

•

Updated: 16 Aug 2022, 9:06 PM IST

किस बात को लेकर हुुआ झगड़़ा, प्रधानाध्यापक सहित तीन शिक्षक एपीओ

किस बात को लेकर हुुआ झगड़़ा, प्रधानाध्यापक सहित तीन शिक्षक एपीओ

झालावाड़, भवानीमंडी. उपखण्ड क्षेत्र के गुढ़ा स्कूल के विद्यार्थियों में हुए झगड़े के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में स्कूल के प्रधानाचार्य सहित दो शिक्षक को एपीओ कर दिया गया है। शिक्षकों को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने धरना दिया था। वहीं स्कूल की छात्राओं ने शिक्षकों को वापस लगाने की मांग को लेकर धरना दिया।
भवानीमंडी ब्लाक के गुढ़ा गांव के स्कूल में चार दिन पहले विद्यार्थियों में आपस में मारपीट हो गई। विवाद को लेकर ग्रामीण भी स्कूल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि अध्यापकों की ओर से विद्यार्थियों के साथ भेदभाव किया जाता है। जिसको लेकर शिक्षक प्राचार्य व शिक्षक को हटाने की मांग की। इस पर प्रधानाध्यापक सहित दो शिक्षकों को एपीओ कर दिया। वही स्वंतत्रता दिवस के अमृत महोत्सव मनाया जा रहा था कि इसी दौरान छात्राएं अध्यापको को पुन: लगाए जाने की मांग को लेकर धरने पर बेट गई। जिस पर तहसीलदार सत्यनारायण नरवार, एसीबीईओ दामोदर व्यास, आरपी कल्याणमल मेघवाल व मिश्रोली थानाधिकारी मौके पर पहॅुच कर समझाइश कर धरना खत्म करवाया। कल्याण मल मेघवाल ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत के बाद स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार बलसोरिया, अध्यापक गिरिश परमार व नईम खान को एपीओ कर भवानीमंडी ब्लॉक कार्यालय पर लगाया गया।