scriptवसुंधरा राजे बोलीं, नारी शक्ति की अद्वितीय थी विजयाराजे सिंधिया | Vasundhara Raje Dushyant Singh Dholpur BJP Rajasthan #RajmataVijayaraj | Patrika News
झालावाड़

वसुंधरा राजे बोलीं, नारी शक्ति की अद्वितीय थी विजयाराजे सिंधिया

Jhalawar News.प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजयाराजे सिंधिया को श्रद्धांजलि अर्पित की
 

झालावाड़Jan 25, 2022 / 11:50 am

Ranjeet singh solanki

Jhalawar News.वसुंधरा राजे बोलीं, नारी शक्ति की अद्वितीय थी विजयाराजे सिंधिया

Jhalawar News.वसुंधरा राजे बोलीं, नारी शक्ति की अद्वितीय थी विजयाराजे सिंधिया

झालावाड़. Jhalawar News जनसंघ की संस्थापक सदस्य विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। विजयाराजे के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेट फार्म पर श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री Vasundhara Raje वसुंधरा राजे ने कहा कि नारी शक्ति की अद्वितीय मिसाल, प्रेरणापुंज RajmataVijayarajeScindia राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की पुण्यतिथि पर अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि। राजमाता का आदर्श जीवन सभी राष्ट्र प्रेमियों के लिए प्रेरणा है, जो सांसारिक मोह को त्यागकर देश की उन्नति को अपने जीवन का ध्येय समझते हैं। उन्होंने कहा कि अम्मा महाराज देश की स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर भारतीय राजनीति के हर अहम दौर की साक्षी रहीं। उन्होंने आजादी से पूर्व विदेशी वस्त्रों की होली जलाने से लेकर आपातकाल एवं राम मंदिर आंदोलन में भी अपनी अहम भागीदारी निभाई थी। भारत में महिलाओं को सक्रिय रूप से राजनीति में लाने तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में उनका काम करने का तरीका वाकई बेमिसाल था। मैं खुद को सौभाग्यशाली समझती हूं कि मुझे बचपन में ही उनसे समाज व राष्ट्रहित में समर्पित होकर काम करने की सीख मिलती रही है। सांसद दुष्यंतसिंह ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं।
भाजपा कोटा देहात के अध्यक्ष मुकुट नागर ने कहा कि जनसेवा की प्रतिमूर्ति श्रद्धेय विजयाराजे सिंधिया RajmataVijayarajeScindia की पुण्यतिथि पर नमन। सरलता, सहजता और संवेदनशीलता के साथ उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण के लिए प्रयास किए। उनका उदरमना व्यक्तित्व हम सबके लिए प्रेरणा है।
खानपुर विधायक नरेन्द्र नागर ने कहा कि सरलताए त्याग व उदारता की प्रतिमूर्ति, जनसंघ की संस्थापक सदस्य विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर सादर नमन। झालावाड़ भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय जैन ने भी विजयाराजे सिंधिया को श्रद्धांजलि अर्पित की है। भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर भी विजयाराजे सिंधिया को याद किया है।

Home / Jhalawar / वसुंधरा राजे बोलीं, नारी शक्ति की अद्वितीय थी विजयाराजे सिंधिया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो