चैनसिंह के ससुराल तीतरवासा में कोई नहीं होने से सास की मौत के बाद ५-६ महीने तक वह पत्नी के साथ वहां रहकर आया था। ससुराल में करीब १५ बीघा जमीन भी बताई जा रही है। चैनसिंह के चार लड़कियां रितेश, उमा, दीपू व निशा तथा सबसे छोटा लड़का नरेन्द्र है। बताया यह भी जा रहा है कि महिला अपने पीहर में रहना चाहती थी, जबकि आरोपित यहां रहने के लिए कह रहा था। इसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम करवाकर शव महिला के देवर गिर्राजसिंह को सौंप दिया है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई है।
हत्या की खबर सुन गांव में सनसनी फैली-
खेरखेड़ा में जैसे ही लोगों को गुड्डी कंवर की हत्या की सूचना मिली। गांव में सनसनी फैल गई है। लोग एक दूसरे से इसबारे में बात करते नजर आए। आखिर घटना क्यों हुई क्या कारण रहा। सुबह गांव में कोहराम मच गया। रातभर से महिला के बच्चों का रो- रो कर बुला हाल हो रहा है।
हत्या के कारणों का पता नहीं चला–
पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम करवाकर शव महिला के देवर गिर्राजसिंह को सौंप दिया है। वहीं पुलिस को अभी हत्या के मामले में कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई है।
जिले में दूसरी घटना–
जिले में महिलाओं की अपने पति द्वारा हत्या करने का दूसरा मामला है। इससे पहले भी पिड़ावा क्षेत्र के बोलिया बारी गांव में राजपूत समाज के एक आदमी ने अपनी पत्नी की हत्या कर जमीन में गाड़ दिया था।