scriptबसपा ने तेज की चुनावी तैयारियां, नई लिस्ट जारी होने से बढ़ी सरगर्मी | bsp loksabha election preparation | Patrika News
झांसी

बसपा ने तेज की चुनावी तैयारियां, नई लिस्ट जारी होने से बढ़ी सरगर्मी

बसपा ने तेज की चुनावी तैयारियां, नई लिस्ट जारी होने से बढ़ी सरगर्मी

झांसीSep 10, 2018 / 07:02 am

BK Gupta

bsp loksabha election preparation

बसपा ने तेज की चुनावी तैयारियां, नई लिस्ट जारी होने से बढ़ी सरगर्मी

झांसी। बहुजन समाज पार्टी ने भी अन्य दलों की तरह ही 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए क्षेत्रीय और जातीय तमाम तरह के समीकरणों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इसी के हिसाब से नए-नए पदाधिकारी बनाकर जातीय संतुलन बनाने और वोट बैंक को बढ़ाने की कवायद तेज कर दी गई है। इसी के तहत बहुजन समाज पार्टी द्वारा नए पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की गई है। इससे पार्टी में ही चुनावी सरगर्मी नजर आने लगी है।
बसपा द्वारा जारी नई लिस्ट
बहुजन समाज पार्टी द्वारा जारी की गई नई लिस्ट के मुताबिक पार्टी के मंडल प्रभारी विजय कुशवाहा ने मोहन कुशवाहा एवं संतोष अहिरवार को ललितपुर जनपद का जिला संयोजक मनोनीत किया। इसी प्रकार धर्मेन्द्र कुशवाहा एवं महेन्द्र प्रताप सिंह बब्बू डकोर को जालान जनपद का एवं राम खिलौने कुशवाहा को झांसी जिले का जिला संयोजक मनाया गया है। जिसकी जानकारी बसपा के जिलाध्यक्ष रामबाबू चिरगईयां ने दी है। इसी प्रकार झांसी विधानसभा संयोजक बीवीएफ श्रीमती अनीता चौधरी के स्थान पर राजेश राव को वीवीएफ संयोजक झांसी विधानसभा मनोनीत किया गया है।
कुशवाहा मतदाता निभाते हैं निर्णायक भूमिका
बहुजन समाज पार्टी ने इस लिस्ट में कुशवाहा बिरादरी के नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। गौरतलब है कि बुंदेलखंड में कुशवाहा मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या है। यहां पर कुशवाहा बिरादरी के मतदाता निर्णायक की सी भूमिका में रहते हैं। इसीलिए पार्टी की ओर से कुशवाहा बिरादरी को जोड़े रखने के लिए यह जिम्मेदारी दी है। नए पदाधिकारियों से जल्द ही सांगठनिक कार्य को गति देने को कहा गया है। गौरतलब है कि पार्टी के अंदर नए-नए पदाधिकारी बनाए जाने की प्रक्रिया कोई समय से चल रही है। इसीलिए इसी तरह से पार्टी के अंदर उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में कुछ और नेताओं को नई-नई जिम्मेदारी पार्टी आलाकमान से मिल सकती है।

Home / Jhansi / बसपा ने तेज की चुनावी तैयारियां, नई लिस्ट जारी होने से बढ़ी सरगर्मी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो