script17 साल की लड़की से करता था प्यार, घर पर था आना-जाना, कर दिया ऐसा काम | Girl and Boy ke beech pyar | Patrika News
झांसी

17 साल की लड़की से करता था प्यार, घर पर था आना-जाना, कर दिया ऐसा काम

एक युवक सत्रह साल की लड़की से प्यार करने लगा। उसके घर आना-जाना शुरू कर दिया।

झांसीMay 03, 2019 / 11:13 pm

Neeraj Patel

Girl and Boy ke beech pyar

17 साल की लड़की से करता था प्यार, घर पर था आना-जाना, कर दिया ऐसा काम

झांसी. एक युवक सत्रह साल की लड़की से प्यार करने लगा। उसके घर आना-जाना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी लड़की के भाई को लगने पर उसने युवक को घर आने से मना करना शुरू किया। इस तरह अपने प्यार में लड़की के भाई को बाधक मानते हुए उसे रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। बाद में अपने साथी के साथ उसने वारदात को अंजाम देते हुए लड़की के भाई की हत्या कर दी। इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

भोजला मंडी के सामने झाड़ियों में मिला था शव

भोजला कृषि मंडी के सामने 30 अप्रैल की रात में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला था। उसकी शिनाख्त से संबंधित कोई वस्तु नहीं मिली थी। बरामद शव के माथे पर चोट के व गले में पाए गए निशान के आधार पर गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई थी। इस शव की पहचान झांसी जिले के टहरौली थाना क्षेत्र के टहरौली किला के रहने वाले विमल सेन के रूप में की गई थी। उसके पिता संतोष कुमार सेन ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए मामले की खोजबीन चालू की।

मध्यप्रदेश के हैं दोनों पकड़े गए युवक

इस मामले में पुलिस ने छानबीन के दौरान मध्यप्रदेश के दो युवकों को हिरासत में लिया। पकड़े गए युवकों में थाना डबरा क्षेत्र के करैया का रहने वाला सतेंद्र सेन और ग्वालियर जिले के थाना आंतरी क्षेत्र के कल्यानी बल्देवपुरा का रहने वाला गौरीशंकर सेन हैं। पूंछताछ के दौरान सतेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह विमल की सत्रह वर्षीय बहन से एकतरफा प्यार करता था। उसके घर आता जाता था। इसकी जानकारी लड़की के भाई विमल को हो गई थी। इससे वह घर आने से मना करने लगा। इसीलिए मौसी के लड़के गौरीशंकर के साथ मिलकर विमल को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली।

बहाने से ले गए थे मंडी तक

विमल को रास्ते से हटाने की योजना बनाने के बाद उसे बहाने से भोजला मंडी तक लेकर गए। वहां पर दोनों ने मिलकर विमल को गर्दन मरोड़कर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद एक पत्थर उठाकर विमल के चेहरे पर पटक दिया। इसके बावजूद विमल नहीं मरा, तो दोनों ने गमछे से गला घोंटकर विमल को जान से मार दिया। इसके बाद शव को झाड़ियों में छिपाकर भाग गए। पुलिस ने इस वारदात में शामिल मोटरसाइकिल नंबर एमपी 07 एनई 8291 भी बरामद की है।

इस पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

इन आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सीपरी बाजार थाना के प्रभारी निरीक्षक सभाजीत मिश्र, प्रभारी स्वाट व सर्विलांस टीम विजय कुमार पांडेय, महेश पाठक, योगेंद्र सिंह, दुर्गेश चौहान, सत्यपाल सिंह, प्रदीप सेंगर, पदम गोस्वामी, शैलेंद्र चौहान, सर्वेश कुमार, अभिषेक शुक्ला व रमेश द्विवेदी आदि शामिल रहे। एसएसपी की ओर से इस पुलिस टीम को दस हजार रुपये का इनाम दिए जाने की घोषणा की गई।

Home / Jhansi / 17 साल की लड़की से करता था प्यार, घर पर था आना-जाना, कर दिया ऐसा काम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो