scriptदिल्ली की लड़की ने अपने लिये चुना झांसी का लड़का, शादी के बाद एक दिन पति ने घर में ही मासूम बच्ची और पत्नी को… | Husband hostage to wife and four years girl in house | Patrika News
झांसी

दिल्ली की लड़की ने अपने लिये चुना झांसी का लड़का, शादी के बाद एक दिन पति ने घर में ही मासूम बच्ची और पत्नी को…

– झांसी जिले के सीपरी थाना क्षेत्र का मामला- सामने आया पुलिस का मानवीय चेहरा- जिसने भी देखा दृश्य आंसू निकल पड़े

झांसीApr 23, 2019 / 06:56 pm

Hariom Dwivedi

jhansi

दिल्ली की लड़की ने अपने लिये चुना झांसी का लड़का, शादी के बाद एक दिन पति ने घर में ही मासूम बच्ची और पत्नी को…

झांसी. दिल्ली की लड़की और झांसी का लड़का। दोनों खुश थे। हरप्रीत ने दिल्ली में रहकर बीएससी तक पढ़ाई की थी। शादी के बाद वह खुशी-खुशी अपने पति अरविंद सिंह के साथ झांसी रहने चली आई। अरविंद उसे अपने साथ लेकर झांसी के सीपरी बाजार स्थित अपने घर में रहने लगा। दोनों की एक फूल जैसी मासूम बच्ची थी। दोनों से प्यार से उसका नाम सुखमीत रखा था। कुछ दिन तक तो सब ठीक चलता रहा, लेकिन बाद में उसका पति उससे मायके से रुपये लाने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसे प्रताड़ित करता। और फिर एक दिन उसने अमानवता की हदें पार कर दी।
रोज की तरह उस दिन भी आपसी कलह दोनों के बीच नोंक-झोंक हुई थी। गुस्साए अरविंद ने पत्नी को मारा-पीटा और हरप्रतीत और चार वर्ष की सुखप्रीत को घर में बंधक बना दिया। हैवान पति ने आव देखा न ताव, जिस पत्नी को जान से ज्यादा प्यार करने के दावे करता था उसे और मासूम सुखप्रीत को घर में कैद कर खुद रफूचक्कर हो गया। मां-बेटी भूख और डर से तड़पती रहीं। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने घर का ताला खुलावाया तो दोनों मरणासन्न हालत में थीं।
पूरी स्टोरी का ऑडियो सुनने के लिये नीचे दिये गये वीडियो आइकॉन पर क्लिक करें…

पुलिस ने उन्हें मुक्त कराकर पानी पिलाया और बाहर से खाना मंगवाया। खाना देखते ही दोनों मां-बेटी उस पर ऐसे टूट पड़ीं जैसे दोनों वर्षों से भूखी थीं। दर्द को भूलकर वह खाने पर टूट पड़ीं, मानो एक ही झटके में सारा खाना खा डालेंगी। दोनों पागलों की तरह खा रही थीं। इस दृश्य को जिसने भी देखा उसकी आंखें नम हो गईं। बताया गया कि सुखप्रीत का पिता अरविंद उसे चार दिन पहले घर में बंधक बनाकर और मकान में बाहर से ताला लगाकर चला गया था। इन चार दिनों तक मां-बेटी भूख-प्यास से बिलखते रहे, लेकिन उन्हें कहीं से मदद नहीं मिली। अब थाना सीपरी की पुलिस अमानवीय पति को शिद्दत से तलाश कर रही है, जिसने दोनों को घर में बंधक बनाकर मरने के लिए छोड़ दिया था।
Jhansi

Home / Jhansi / दिल्ली की लड़की ने अपने लिये चुना झांसी का लड़का, शादी के बाद एक दिन पति ने घर में ही मासूम बच्ची और पत्नी को…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो