scriptसपा ने कार्यकर्ताओँ को दिया चुनावी मंत्र, कहा- यूपी की सबसे बड़ी पार्टी होगी | samajwadi party preparation for loksabha election-2019 | Patrika News
झांसी

सपा ने कार्यकर्ताओँ को दिया चुनावी मंत्र, कहा- यूपी की सबसे बड़ी पार्टी होगी

सपा ने कार्यकर्ताओँ को दिया चुनावी मंत्र, कहा- यूपी की सबसे बड़ी पार्टी होगी

झांसीJun 24, 2018 / 12:12 pm

BK Gupta

samajwadi party preparation for loksabha election-2019

सपा ने कार्यकर्ताओँ को दिया चुनावी मंत्र, कहा- यूपी की सबसे बड़ी पार्टी होगी

झांसी। समाजवादी पार्टी के जिला स्तरीय सम्मेलन में लोकसभा-2019 के लिे चुनावी मंत्र दिया गया। यहां पं दीनदयाल सभागार में आयोजित बूथ प्रभारी व सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता सम्मेलन में मतदाता सूची पुनरीक्षण में बढ़-चढ़कर भाग लेने को कहा गया। साथ ही फर्जी नाम कटवाने और नए नाम जुड़वाने के भी निर्देश दिए गए। इस दौरान दावा किया गया कि 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी यूपी की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी।
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का आह्वान
इस सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद चन्द्रपाल सिंह यादव कहा कि निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार सबसे महत्वपूर्ण मतदाता सूची है। इसमें अधिक से अधिक नाम जुड़वाना जिम्मेदारी बनती है क्योंकि पूरा देश देख रहा है कि उत्तर प्रदेश किस रास्ते पर चल रहा है? सपा पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर आएगी।
ईमानदारी से काम करें कार्यकर्ता
इस सम्मेलन में गरौठा क्षेत्र के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव ने कहा कि 2019 का चुनाव समाजवादियों के लिए संजीवनी बूटी है। हमें एक बार फिर मौका मिल रहा है। यह महत्वपूर्ण समय है। हर संभव पूरी ईमानदारी से मेहनत करना है। एक बूथ पर 10 लोगों को जोड़ने का कार्य करना है और फर्जी मतदाताओं के नाम सूची से हटाना भी हमारा दायित्व बनता है भाजपा सरकार ने 4 वर्ष में देश को कर्ज में डुबो दिया।
सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त
सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया गया। उन्होंने बताया कि चारों विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। विशेष रूप से मतदाता सूचियों को प्रत्येक बूथ पर देखें और छुटे हुए मतदाताओं के नाम जुड़वाने का कार्य करें।
ये लोग रहे उपस्थित
इस कार्यकर्ता सम्मेलन में विधान परिषद सदस्य श्रीमती रमा निरंजन, पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह यादव, जयप्रकाश आर्य, पूर्व मंत्री अजय सूद, पंजाब सिंह यादव , राकेश पाल, राहुल सक्सेना सलीम खानजादा, विजय झासिया, दीपाली रायकवार, महेश कश्यप, संजय पाल, हरभजन साह, जनक सिंह गौर, हरदयाल फौजी ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अबरार अली, प्रतिपाल सिंह, अतर सिंह, अर्जुन यादव, कपूर सिंह, वीर सिंह नरवरिया, राजेश यादव, सोहन खटीक, महेंद्र शर्मा, विनोद भार्गव, नवीन यादव, रामपाल प्रधान, चंद्रशेखर यादव, ज्ञान सिंह कुशवाहा, संग्राम सिंह यादव, सबीना सिद्दीकी, अनीता सोनी, अशरफ सिद्दीकी, मुन्नी देवी, ऊषा साहू, नितेश त्रिपाठी, राहुल यादव, रोहित राय व आनंद नायक आदि उपस्थित रहे। संचालन मिर्जा करामत बेग ने किया। बाद में आभार आरिफ खान ने व्यक्त किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो