scriptझांसी में छाया कोहरा, 50 मीटर की दूरी तक कुछ नहीं आया नजर, स्कूलों की छुट्टी | Shadow fog nothing visible distance 50 meters schools closed | Patrika News
झांसी

झांसी में छाया कोहरा, 50 मीटर की दूरी तक कुछ नहीं आया नजर, स्कूलों की छुट्टी

जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों को शीतकालीन अवकाश के लिए घोषणा की है। झांसी में इन दिनों घने कोहरे का कहर जारी है। तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

झांसीDec 29, 2023 / 06:23 am

Ramnaresh Yadav

School holiday declared due to dense fog in Jhansi

झांसी में घने कोहरे की वजह से स्कूलों की छुट्टी घोषित – फोटो : सोशल मीडिया

जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शीतलहर के चलते जनपद के कक्षा 1 से 8 तक संचालित परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में 29 व 30 दिसंबर का शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी नीलम यादव ने स्कूल संचालकों, प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने का निर्देश दिया।

छाया रहा घना कोहरा

झांसी में सर्द लहर के बीच पूरा महानगर कोहरे के आगोश में समा गया है। बीती रात को छाए घने कोहरे का असर गुरुवार सुबह तक रहा। दोपहर 11.45 बजे तक पूरा महानगर कोहरे में छिपा रहा, जिसके बाद गुनगुनी धूप निकली। पर, शाम होते ही फिर कोहरे ने महानगर को अपने आगोश में ले लिया। कोहरे व सर्द लहर के चलते पारा आज और नीचे आ गया।

तापमान में आई एक डिग्री सेल्सियस की कमी

न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में भी 1 डिग्री सेल्सियस की कमी आ गयी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस था, तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस था, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार नए साल की शुरुआत कड़ाके की सर्दी के साथ होगी।

Hindi News/ Jhansi / झांसी में छाया कोहरा, 50 मीटर की दूरी तक कुछ नहीं आया नजर, स्कूलों की छुट्टी

ट्रेंडिंग वीडियो