भाई की जान बचाने के लिए बहन ने लगाई जान की बाजी, कुल्हाड़ी का वार बहन ने लिया खुद पर, जानें क्या है पूरा मामला
झांसीPublished: Jun 04, 2023 02:49:19 pm
Jhansi News: यूपी के झांसी में एक विवाद इतना बढ़ गया कि, एक बहन ने अपनी जान की बाची लगाते हुए, भाई पर होने वाले वार को अपने चेहरे पर ले लिया। वह अब हॉस्पिटल में एडमिट है।


भाई की जान बचाने के लिए बहन ने लगाई जान की बाजी
Jhansi News: झांसी के एक गांव में विवाद के बाद हो रही मारपीट में अपने भाई को बचाने आई बहन पर युवकों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां किशोरी जीवन और मौत के बीच झूल रही है।