scriptकुंभ मेला 2019 के लिए चलेंगी ये स्पेशल सर्कुलर ट्रेन, देखें पूरा टाइम टेबल | Train running status in Kumbh Mela 2019 | Patrika News
झांसी

कुंभ मेला 2019 के लिए चलेंगी ये स्पेशल सर्कुलर ट्रेन, देखें पूरा टाइम टेबल

Kumbh Mela 2019 के लिए इन तारीखों में चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें…

झांसीJan 04, 2019 / 08:03 am

नितिन श्रीवास्तव

Train running status in Kumbh Mela 2019

कुंभ मेला 2019 के लिए चलेंगी ये स्पेशल सर्कुलर ट्रेन, देखें पूरा टाइम टेबल

झांसी . रेलवे ने आगामी कुंभ मेला-2019 में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल सर्कुलर (विशेष चक्राकार) यात्रा ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए सर्कुलर यात्रा ट्रेनों का टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है। इसके तहत ट्रेन नंबर- 01805 झांसी-कानपुर-इलाहाबाद-मानिकपुर-झांसी एवं ट्रेन नंबर- 01806 झांसी-मानिकपुर-इलाहाबाद-कानपुर-झांसी विशेष गाड़ियों का संचालन किया जाएगा।
इन तारीखों में चलेंगी ये स्पेशल ट्रेन

रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर- 01805 झांसी-कानपुर-इलाहाबाद-मानिकपुर-झांसी एवं ट्रेन नंबर- 01806 झांसी-मानिकपुर-इलाहाबाद-कानपुर-झांसी विशेष गाड़ियों के संचालन की तिथियां इस प्रकार तय की गई हैं। इन गाड़ियों का संचालन 15 व 16 जनवरी 19 (दो दिन), 21 व 22 जनवरी (दो दिन), 04 फरवरी से 06 फरवरी (तीन दिन) एवं 10 से 12 फरवरी (तीन दिन) तक किया जायेगा।
ये रहेगा गाड़ियों का समय और ठहराव

ट्रेन नंबर 01805 झांसी-कानपुर-इलाहाबाद-मानिकपुर-झांसी कुंभ मेला स्पेशल गाड़ी झांसी से सुबह 6.15 बजे चलेगी। यह ट्रेन 6.42 बजे चिरगांव, 7 बजे मोंठ, 7.27 बजे एट, 7.45 बजे उरई, 8.18 बजे कालपी, 8.35 बजे पुखरायां, 10.03 बजे गोविंदपुरी व 10.20 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यह गाड़ी कानपुर सेंट्रल से 10.30 बजे प्रस्थान करेगी और 11.15 बजे बिंदकी रोड, 11.35 बजे फतेहपुर, 12.03 बजे खागा, 12.25 बजे सिराथू, 12.48 बजे भरवारी और 13.30 बजे इलाहाबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन इलाहाबाद से झांसी के लिए 13.40 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन 13.58 बजे नैनी, 14.40 बजे शंकरगढ़, 15.15 बजे डभौरा, 16.00 बजे मानिकपुर, 16.50 बजे चित्रकूट धाम कर्वी, 17.20 बजे भरतकूप, 17.40 बजे अतर्रा, 19.00 बजे बांदा, 19.50 बजे महोबा, 20.15 बजे कुलपहाड़, 20.35 बजे हरपालपुर, 20.58 बजे मऊरानीपुर, 21.40 बजे निवाड़ी, 22.05 बजे ओरछा होते हुए 22.20 बजे झांसी पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 01806 की टाइमिंग और स्टापेज ये रहेंगे

इसी तरह ट्रेन नंबर 01806 झांसी-मानिकपुर-इलाहाबाद-कानपुर-झांसी कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन झांसी से सुबह 6 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन 6.20 बजे ओरछा, 6.38 बजे निवाड़ी, 7.05 बजे मऊरानीपुर, 7.28 बजे हरपालपुर, 8.10 बजे कुलपहाड़, 8.28 बजे महोबा, 9.15 बजे बांदा, 10.20 बजे अतर्रा, 11 बजे भरतकूप होते हुए 11.40 बजे चित्रकूट धाम कर्वी पहुंचेगी। यह ट्रेन चित्रकूट धाम कर्वी से 11.45 बजे प्रस्थान करके 12.40 बजे मानिकपुर, 13.15 बजे डभौरा, 13.58 बजे शंकरगढ़, 14.38 बजे नैनी और 15.00 बजे इलाहाबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन इलाहाबाद से 15.10 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद 15.45 बजे भरवारी, 16.15 बजे सिराथू, 16.40 बजे खागा, 17.10 बजे फतेहपुर, 17.38 बजे बिंदकी रोड और 18.20 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से 18.30 बजे चलकर 18.46 बजे गोविंदपुरी, 19.32 बजे पुखरायां, 19.48 बजे कालपी, 20.23 बजे उरई, 20.47 बजे एट, 21.18 बजे मोंठ, 21.38 बजे चिरगांव होते हुए 22.35 बजे झांसी पहुंचेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो