scriptUP Nagar Nikay Chunav 2023 Reservation change in Jhansi | UP Nagar Nikay Chunav 2023 : अब बदलेगा आरक्षण, OBC को मिल सकती है झांसी सीट | Patrika News

UP Nagar Nikay Chunav 2023 : अब बदलेगा आरक्षण, OBC को मिल सकती है झांसी सीट

locationझांसीPublished: Mar 28, 2023 07:08:53 am

Submitted by:

Patrika Desk

UP Nagar Nikay Chunav 2023 : झांसी में नगर निकाय चुनाव के आरक्षण ने सबको चौका दिया था। 13 सीटों में 10 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई थी। अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सब लोग स्वागत कर रहे हैं।

Municipal
झांसी नगर निगम।
झांसी में एकतरफा हुए आरक्षण की वजह से जो लोग चुनाव लड़ने की उम्मीद खो बैठे थे उनके लिए अच्छी खबर है। सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी आरक्षण के साथ निकाय चुनाव कराने की इजाजत दे दी है। साथ ही यूपी सरकार का नोटिफिकेशन जारी करने के लिए कहा है। मालूम हो कि नगर निकाय चुनाव के लिए जनवरी महीने में प्रस्तावित आरक्षण में झांसी के 13 निकायों में 10 निकाय की सीट अनुसूचित जाति को आरक्षित कर दी गयी थी। इसके बाद चुनाव की तैयारी में जुटे नेताओं ने काफी विवाद किया था।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.