scriptमहिला का आरोप, ससुर करता था छेड़खानी, विरोध पर हुई पिटाई  | Woman accuses father-in-law of sexual harassment | Patrika News
झांसी

महिला का आरोप, ससुर करता था छेड़खानी, विरोध पर हुई पिटाई 

एक महिला ने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत की है। आरोप है कि उसके पति और ससुर ने उसकी बुरी तरह पिटाई की  है

झांसीNov 30, 2016 / 05:27 pm

Ruchi Sharma

violence against women

violence against women

झांसी. एक महिला ने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत की है। आरोप है कि उसके पति और ससुर ने उसकी बुरी तरह पिटाई की है। गंभीर हालत में जख्मी महिला को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। मामला झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के प्रेम गंज की है। 

ससुर करता था छेड़खानी 

सीपरी थाना क्षेत्र के प्रेमगंज की रहने वाली पीड़ित का कहना है कि इसी साल उसकी शादी अप्रैल महीने में हुई है। शादी के बाद से ही ससुर अक्सर उसे परेशान करता था। कई बार उसके साथ छेड़खानी की और शारीरिक सम्बन्ध बनाने का दवाब डाला। जब उसने पति को बात बताई तो पति ने उसकी बात नहीं सुनी। महिला का कहना है कि एक दिन वह जबरन बाथरूम मे घुस आया। जब उसने विरोध किया तो ससुर और पति दोनों ने उसकी पिटाई की। 

पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की मामले की जांच 

पीड़िता के मुताबिक उसकी आये दिन पिटाई की जाती थी। इस मामले में पीड़िता की शिकायत के आधार पर पति और ससुर के खिलाफ दहेज़ उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है। सीपरी बाजार थाना प्रभारी दीपक मिश्र ने बताया कि पीड़िता ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। छेड़खानी जैसी कोई बात उसने शिकायत में नहीं बताई है। जांच में महिला के बयान और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो