scriptप्रसिद्ध पहलवान बबीता के लिए खुशखबर, उसका प्रचार करेंगे देश के पूर्व सेना प्रमुख | babita fogat news | Patrika News
झुंझुनू

प्रसिद्ध पहलवान बबीता के लिए खुशखबर, उसका प्रचार करेंगे देश के पूर्व सेना प्रमुख

कुश्ती के दंगल के बाद अब राजनीति के दंगल में उतर रही बबीता फोगाट व उसके समर्थकों के लिए खुशखबर है। बबीता का प्रचार करने सेना से रिटायर्ड जनरल वीके सिंह दादरी जाएंगे। वे वहां बबीता के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। बबीता को भाजपा ने हरियाणा के दादरी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है।

झुंझुनूOct 03, 2019 / 01:38 pm

Rajesh

jhunjhunu news

प्रसिद्ध पहलवान बबीता के लिए खुशखबर, उसका प्रचार करेंगे देश के पूर्व सेना प्रमुख

babita fogat news


झुंझुनूं. कुश्ती के दंगल के बाद अब राजनीति के दंगल में उतर रही बबीता फोगाट व उसके समर्थकों के लिए खुशखबर है। बबीता का प्रचार करने सेना से रिटायर्ड जनरल वीके सिंह दादरी जाएंगे। वे वहां बबीता के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। बबीता को भाजपा ने हरियाणा के दादरी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है।
बबीता के पिता एवं कोच महावीर सिंह फोगाट ने केन्द्रीय मंत्री वीके सिंह से बबीता के लिए चुनाव में प्रचार करने की बात झुंझुनूं के पिलानी में कही थी। इसके लिए उन्होंने हां कह दिया।
दंगल फिल्म के रीयल हीरो महावीर सिंंह ने कहा कि सपना देखना आसान है मगर मुकाम पर नेक इरादों एवं कठिन मेहनत के बल पर ही पहुंचा जा सकता है। द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर सिंह ने पिलानी में वॉलीाबल के खिलाडिय़ों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत का मंत्र दिया तथा स्टेप बाई स्टेप आगे बढऩे की सलाह दी।
गुरु से मिलकर अभीभूत हुए सिंह

वीके सिंह कस्बे में स्थित बिरला पब्लिक स्कूल के पूर्व विद्यार्थी हंै। कस्बे में जिस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग ले रहे थे वहीं उनके बिरला पब्लिक स्कूल के शिक्षक मार्कण्डेय उपाध्याय भी मौजूद थे। जनरल सिंह अपना सम्बोधन समाप्त कर मंच से जैसे ही नीचे उतरे तो उनकी नजर अपने गुरु मार्कण्डेय उपाध्याय पर पड़ी। जनरल वीके सिंह अपने गुरु के पास पहुंचे तथा आर्शीवाद लिया एवं कुशलक्षेम पूछते हुए पुरानी यादें ताजा की। जनरल सिंह अपने स्कूल मेट डा. आरपी पारीक के घर भी गए तथा स्कूल से जुड़ी पुरानी यादें ताजा की। डा. आरपी पारीक तथा जनरल वीके सिंह बिरला पब्लिक स्कूल में साथ पढ़े हैं।
भारत में अब बन रही अमेरीका जैसी सड़कें
पिलानी.केन्द्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि देश तेजी से बदल रहा है। अब भारत में भी अमेरीका जैसी सड़कें बन रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान अब विदेशों में भी बढ़ रहा है। हमारी सुदृढ़ विदेश नीति के बल पर विश्व में देश को नई पहचान मिली है। हाल ही में राष्ट्र संघ में कई मुद्दों पर यह देखने को भी मिला है। पाकिस्तान का नाम लिए बिना वीके सिंह ने कहा कि एक देश को वहां तवज्जो नहीं मिली, वहीं भारत की हर बात को गौर से सुना गया है।
कस्बे में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए नया मोटर व्हीकल कानून लागू किया गया है। नियमों की पालना नहीं करने से युवा दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं जिसके चलते कानून की सख्ती से पालना करवाई जा रही है। इंफास्टे्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है। देश में 15 लाख करोड़ के प्रोजेक्टस चल रहे हैं जिसमें से आधे प्रोजेक्टस इसी वर्ष पूर्ण हो जाएंगे। पिलानी में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े एक सवाल के जवाब में वीके सिंह ने कहा कि लुहारू से होते हुए राजगढ़ को जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग शिक्षा नगरी के अन्दर से गुजर रहा है। इस कारण समय लग रहा है। पिलानी को बेहतर परिवहन सेवाओं से जोडऩे के लिए महेन्द्रगढ से होते हुए राजस्थान में प्रवेश करने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को भी पिलानी से जोडऩे के प्रयास किए जा रहे हैं।

Home / Jhunjhunu / प्रसिद्ध पहलवान बबीता के लिए खुशखबर, उसका प्रचार करेंगे देश के पूर्व सेना प्रमुख

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो