scriptराजस्थान में यहां मतदान बूथ पर मधुमक्खियों का हमला, बूथ छोड़ भागे लोग | Bees Attack on Polling Booth in Jhunjhunu, Rajasthan | Patrika News
झुंझुनू

राजस्थान में यहां मतदान बूथ पर मधुमक्खियों का हमला, बूथ छोड़ भागे लोग

अचानक हुई घटना के बाद बूथ पर पोलिंग रोक दी गई। वहां अव्यवस्था का माहौल हो गया। हमले के बाद बूथ सूना हो गया…

झुंझुनूMay 06, 2019 / 09:19 am

dinesh

Bees attack
झुंझुनूं।

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के बुहाना के सरकारी स्कूल के बूथ पर सुबह मतदान शुरू होने के बाद उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब अचानक से मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। बूथ पर मतदाताओं की भीड़ लगी हुई थी। सब वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे तभी मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों इधर-उधर भागने लगे। जान बचाने को लोग छिपते नजर आए। अचानक हुई घटना के बाद बूथ पर पोलिंग रोक दी गई। वहां अव्यवस्था का माहौल हो गया। हमले के बाद बूथ सूना हो गया। जानकारी के अनुसार हमले में चार लोग घायल हो गए।

वहीं दूसरी ओर लोकतंत्र के महापर्व पर मतदान के महत्व का संदेश देने के लिए झुंझुनूं के मूल निवासी भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) के अधिकारी व आयकर उपायुक्त जयपुर सुशील कुलहरी ने सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे झुंझुनू जिला मुख्यालय से अपने गांव तिलोका का बास (बिरमी) के मतदान केंद्र तक 21 किलोमीटर की दौड़ लगाई।दौड़ पूरी करने के बाद उन्होंने मतदान किया।सुबह 5.30 बजे कलक्ट्रेट के सामने से इस मैराथन दौड़ को प्रशासनिक अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर कुलहरी को रवाना किया।
झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र में सोमवार को मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, लेकिन जिले में कई जगह इवीएम मशीन खराब होने के कारण मतदाताओं को मतदान के लिए इंतजार करना पड़ा। वहीं घरडू़ की ढाणी में बूथ नम्बर 121 में इवीएम मशीन खराब होने से करीब एक घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ। जिसके चलते कांग्रेस प्रत्याशी श्रवण कुमार को भी एक घंटे तक इंजतार करना पड़ा। इसी प्रकार बूथ नंबर 46 में मशीन में खराबी व बिजली नही आने कि शिकायत आई। पुहानिया गांव की वीवीपेट मशीन मोकपोल में खराब मिली। वहीं नवलगढ़ में बूथ नम्बर 53 की मशीन में खराब हो गई।
फोटो प्रतिकात्मक

Home / Jhunjhunu / राजस्थान में यहां मतदान बूथ पर मधुमक्खियों का हमला, बूथ छोड़ भागे लोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो