scriptउत्साह: अब तक 861 ने लगवाई कोरोना वैक्सीन | Corona vaccination | Patrika News
झुंझुनू

उत्साह: अब तक 861 ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

जिले के लोगों के लिए 13 हजार वैक्सीन आई हैं। इससे पहले एक खेप 13 हजार से अधिक वैक्सीन आई थी।

झुंझुनूJan 23, 2021 / 11:03 am

Jitendra

उत्साह: अब तक 861 ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

उत्साह: अब तक 861 ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

झुंझुनूं. अंचल में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर रूझान देखने को मिल रहा है। वैक्सीनेशन साइटों पर फ्रंट लाइन वर्कर ही वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। अधिकारियों की मानें तो अब तक तक 861 ने वैक्सीनेशन करवाया है। शुक्रवार को चार वैक्सीनेशन साइटों पर 278 ने वैक्सीन लगवाई।
आठ स्थानों पर वैक्सीनेशन
शनिवार को चार के स्थान पर 8 साइटों पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि 23 जनवरी से बीडीके अस्पताल, सीएचसी मंड्रेला, मलसीसर, बिसाऊ, जाखल, सूरजगढ़, बड़ाऊ, चिराणा में कोविड वेक्सीनेशन किया जाएगा। अब शनिवार से टीकाकरण कार्य में गति लाई जाएगी। 5 फरवरी तक हैल्थ वर्कर्स का टीकाकरण पूर्ण किया जाएगा। उसके बाद फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण शुरू किया जाएगा।
जानिए: अब तक लगी वैक्सीनेशन की स्थिति
——————
16 जनवरी 2021
अस्पताल का नाम पंजीकृत टीके लगे
बीडीके अस्पताल 100 60
उप अ. नवलगढ़ 100 70
सीएचसी मलसीसर 51 45
सीएचसी मंड्रेला 66 54
कुल 317 229
————————
18 जनवरी 2021
अस्पताल का नाम पंजीकृत टीके लगे
बीडीके अस्पताल 100 46
उप अ. नवलगढ़ 83 41
सीएचसी बिसाऊ 80 68
सीएचसी चिड़ावा 100 55
कुल 363 210
————————
19 जनवरी 2021
अस्पताल का नाम पंजीकृत टीके लगे
बीडीके अस्पताल 44 39
उप अ. नवलगढ़ 88 30
सीएचसी मलसीसर 69 55
सीएचसी चिड़ावा 60 20
कुल 261 144
—————-
22 जनवरी 2021
अस्पताल का नाम पंजीकृत टीके लगे
बीडीके अस्पताल 100 80
सीएचसी मंड्रेला 60 60
सीएचसी मलसीसर 96 88
सीएचसी बिसाऊ 67 50
कुल 323 278
——————
कुल रजिस्र्ड 1264
अब तक टीके लगे 861
——————
13 हजार वैक्सीन आई
जिले के लोगों के लिए गुरुवार देर शाम 13 हजार वैक्सीन आई हैं। इससे पहले एक खेप 13 हजार से अधिक वैक्सीन आई थी।

इनका कहना है….
अब तक 1264 रजिस्र्ड में से 861 को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। शनिवार से चार के स्थान पर आठ वैक्सीनेशन साइटों पर टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। 13 हजार वैक्सीन और आई हैं।
डा. दयानंदसिंह, नोडल अधिकारी व आरसीएचओ (झुंझुनूं)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो