पुलिस के अनुसार वारदात की जानकारी आस-पास के लोगों को मिली तो उन्होंने मृतका किरण मेघवाल (25) के पीहर वालों को इसकी सूचना दी। सूचना पर थानाधिकारी अशोक चौधरी व नवलगढ़ डीएसपी प्रभातीलाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका के कमरे को खोलकर घटना स्थल की जांच करके साक्ष्य जुटाए। इसके बाद मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में रखवाया। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने कमरे में वारदात को अंजाम देने वाली खून से सनी लोहे की फूंकनी बरामद कर ली है। इस संबंध में किरण के भाई बिरोल निवासी कुबेर सिंह ने मृतका के पति नरेश व सास सोनीदेवी पर दहेज के लिए प्रताडि़त करके उसकी हत्या कर देने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने रविवार को बीडीके अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
कई बार मना किया, लेकिन नहीं मानी हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपित पति भी पुलिस को घर पर ही मिला। पुलिस ने इस पर आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपित ने बताया कि उसकी पत्नी गांव के ही एक व्यक्ति से अक्सर मोबाइल पर बात करती रहती थी। उसे फोन भी वही खरीदकर देता था। कई बार उसने पत्नी को फोन पर बात करते पकड़ कर उसका मोबाइल भी छीन लिया था।
टोकने के बावजूद पत्नी का दूसरे से फोन पर बातें करने का सिलसिला रुका नहीं तो उसे पत्नी पर शक होने लग गया था। शुक्रवार दोपहर इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। पुलिस के अनुसार मृतका के शरीर पर चोटों के कई निशान मिले हैं। कमरे में भी काफी खून फैला हुआ था।
दो मासूम बेटियों के सिर से उठा मां का साया
किरण की शादी पांच वर्ष पहले हुई थी। इसके दो पुत्रियां भी हैं। नरेश पहले विदेश में मजदूरी करता था। लेकिन पिछले दो वर्ष से घर पर ही रहता है। आरोपित के पिता हरलाल का निधन हो चुका है।
इनका कहना है…
पुलिस को शनिवार को शाम वारदात की जानकारी मिली थी। पूछताछ में वारदात शुक्रवार को अंजाम देना सामने आया है। आरोपित से पूछताछ में पत्नी के किसी से टोकने के बावजूद मोबाइल पर बात करने की बात सामने आई है। हत्या के सही कारणों की जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी।
-अशोक चौधरी, थानाधिकारी, गुढ़ागौडज़ी