झुंझुनू

कर्जा लेकर गया था विदेश कमाने, 25 दिन बाद पदमपुरा पहुंचा रोहिताश्व का शव- घर में मचा कोहराम

घर की माली हालत खराब होने के कारण रोहिताश्व अप्रेल 2016 में काम करने के लिए सउदी अरब गया था। जहां वह चारा उगाने की मशीन में काम करने लगा।

झुंझुनूDec 25, 2017 / 10:08 pm

पुनीत कुमार

चिड़ावा। किशोरपुरा पंचायत में सोमवार चारों ओर गम का माहौल दिखा। यहां पदमपुरा निवासी रोहिताश्व की विदेश में मौत के बाद आज उनका शव पैतृक गांव पहुंचा। 25 दिन बाद सोमवार को रोहिताश्व का शव पहुंचने के बाद पूरे गांव में मातम फैला हुआ था। और जहां गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। रोहिताश्व साऊदी अरब में नौकरी करता था। जहां 30 नवंबर को उसके साथ हादसा हुआ था। जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी।
 

मशीन में चला गया गले में लटका तोलिया-

जानकारी के अनुसार घर की माली हालत खराब होने के कारण रोहिताश्व अप्रेल 2016 में काम करने के लिए सउदी अरब गया था। जहां वह चारा उगाने की मशीन में काम करने लगा। 30 नवंबर को सुबह 11 बजे (वहां का समय) वह खेत में मशीन से काम कर रहा था। तभी अचानक गले में लटका तोलिया मशीन में चला गया। जिससे रोहिताश्व भी मशीन में आ गया। जहां घटना में रोहिताश्व की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें

रतनागिरी: समुद्र में डूबने से झुंझुनूं के दो युवकों की दर्दनाक मौत, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

 

25 दिन बाद घर पहुंचा शव-

इस घटना में उसकी मौत के बाद परिजनों को सूचना दी गई। फिर लगभग 25 दिन कागजी कार्यवाही के कारण उसका शव साऊदी अरब में था। जिसके बाद रविवार रात को पूरी कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद रोहिताश्व का शव दिल्ली पहुंचा। उसके बाद दिल्ली से सरपंच रामनिवास चौधरी और उसके परिजन उसे लेकर पैतृक गांव आए। सोमवार सुबह पदमपुरा में रोहिताश्व का अंतिम संस्कार किया गया।
यह भी पढ़ें

ढाई साल के बच्चे ने एसपी को पहनाई पगड़ी, उनकी टॉपी खुद पहनी, बेहद रोचक है पूरा मामला… देखें तस्वीरें

 

घर की हालत खराब, कर्ज का डर-

मृतक रोहिताश्व के घर की माली हालत बेहद खराब है। रोहिताश्व के हिस्से में महज एक बीघा बरानी जमीन आती है। परिवार में पत्नी सुभिता के अलावा बेटी पूनम और बेटा अमित हैं। जो कि पढ़ाई करते हैं। तो वहीं रोहिताश्व के पिता फूलाराम की करीब आठ साल पहले मौत हो गई थी, जबकि छोटा भाई महेंद्र अलग रहकर खेती-बाड़ी करता है। सरपंच चौधरी ने बताया कि रोहिताश्व विदेश जाने के लिए जान-पहचान के लोगों से कर्जा लिया था। लेकिन हादसे में उसकी जान चली गई।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.