scriptकथा में दिया बेटी बचाओ का संदेश | jhunjhunu news | Patrika News
झुंझुनू

कथा में दिया बेटी बचाओ का संदेश

पचलंगी. कस्बे की भागवत सेवा समिति के तत्वावधान में रामेश्वरम में जन सहयोग से चल रही भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में बुधवार को विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया गया। कथा में रूक्मणि विवाह में कथा वाचक पंडित विनोद जोशी ने भजन के माध्यम से बेटी बचाने व बेटी को पढ़ाने का संदेश दिया।

झुंझुनूDec 12, 2019 / 01:10 pm

Datar

कथा में दिया बेटी बचाओ का संदेश

कथा में दिया बेटी बचाओ का संदेश

कथा में दिया बेटी बचाओ का संदेश

पचलंगी. कस्बे की भागवत सेवा समिति के तत्वावधान में रामेश्वरम में जन सहयोग से चल रही भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में बुधवार को विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया गया। कथा में रूक्मणि विवाह में कथा वाचक पंडित विनोद जोशी ने भजन के माध्यम से बेटी बचाने व बेटी को पढ़ाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बेटी दो कुलों की पहचान है। कथा में कृष्ण सुदामा मित्रता सहित अन्य प्रसंग सुनाए गए। इस मौके पर ओमप्रकाश जांगिड़, ग्यारसी देवी, बालूराम जांगिड़़, त्रिवेणी देवी, नेतराम पटेल, मीरा देवी, आयोजन समिति के गजेन्द्र सिंह पचलंगी, संरक्षक नृसिंहलाल पटेल, खाण्डल विप्र समाज प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम चोटिया, नागेन्द्र राव, मुकेश जोशी, रामप्रसाद राव आदि मौजूद थे।
कथा में कृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु
गुढ़ागौडज़ी. कश्यप नगर के हरि कालूदास मंदिर में चल रही भागवत कथा में पंडित दिनकर ने कहा कि प्रत्येक व्यक्तियों को कर्म के माध्यम से जीवन में अग्रसर रहना चाहिए। सतगुरु ही मोक्ष का द्वार खोलते हैं। भगवान कृष्ण ने जन्म लेते ही कर्म की प्रधानता दिखाई। छठे दिन ही पूतना का उद्धार कर दिया। भगवान के प्रकट होने का कारण एकमात्र यह है कि राक्षसों का संहार कर देवताओं की रक्षा कर धर्म की स्थापना कर सकें। दिनकर ने कहा कि व्यक्ति अपने कर्मों की ओर से जन्म और मृत्यु प्राप्त करता है। सत्कर्म करने वाला जीव भगवान के धाम को प्राप्त करता है जबकि पाप करने वाले के लिए यम का द्वार खुला रहता है।
इस मौके पर भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया एवं भगवान की सजीव झांकी सजाई गई। नन्द के आनन्द भयो जय कन्हैयालाल की जयकारों से पंडाल गुंजायमान हो उठा। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। श्रद्धालुओं को माखन मिश्री, चॉकलेट आदि का प्रसाद बांटा गया। सरदारराम व शंकरलाल कश्यप ने व्यासपीठ की पूजा अर्चना की।
गुढ़ागौडज़ी में मनाएंगे बावलिया बाबा का जन्मदिन
गुढ़ागौडज़ी. पंडित गणेशनारायण बावलिया बाबा का 173वां जन्मदिन 13 दिसंबर को उनकी तपोस्थली गुढ़ागौडज़ी में मनाया जाएगा। पुजारी सज्जन शर्मा ने बताया कि बाबा का निर्वाण दिवस तो यहां गत कई वर्षों से मनाया जा रहा है लेकिन जन्मदिन पिछले वर्ष से ही शुरू किया है। रजनीश दाधीच ने बताया कि इस दौरान दीपक जलाकर व बड़े का भोग लगाकर बाबा का जन्मदिन मनाया जाएगा। जिसके बाद दिनभर मन्दिर में प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस मौके पर ओमप्रकाश सोनी, मुकेश सोनी, दिनेश देवठिया, शिवराम सांखला, दिनेश सांखला, राजू सांखला, विनोद कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
19 को निकलेगी बावलिया बाबा की दिव्य संदेश यात्रा
चिड़ावा. परमहंस पं.गणेशनारायण बावलिया बाबा के निर्वाणोत्सव पर बावलिया बाबा भक्तमंडल व भगवत जन कल्याण मिशन की ओर से 19 दिसंबर 19 को दिव्य संदेश यात्रा रवाना होगी। जो कि 23 दिसंबर तक चलेगी। यात्रा संयोजक मुकेश जलिंद्रा एवं समिति प्रमुख धर्मपाल सिंह मिठारवाल ने बताया कि यात्रा सुबह 9.15 बजे बाबा की साधना स्थली चौरासिया मंदिर से रवाना होगी। पहले दिन खेमू की ढाणी, अरड़ावता, सारी, गिडानिया, झांझोत होते हुए सुलताना पहुंचेगी। यहांं मंगलपाठ के बाद रात्रि विश्राम होगा। 20 दिसंबर को किठाना, गिद्दा की ढाणी, लोयल, चनाना, भाटीवाड़, छावसरी होते हुए रात्रि को केड शक्ति मंदिर में यात्रा का ठहराव होगा। 21 को बालाजी, जाखल, बुगाला, गुढ़ा, उदयपुरवाटी होते हुए चिराना यात्रा पहुंचेगी।
22 को यात्रा चिराना से रवाना होकर झाझड़, बसावा, खिरोड़, नवलगढ़ होते हुए मुकुंदगढ़ मंडी में मंगलपाठ के बाद रात्रि विश्राम होगा। 23 को यात्रा मंडावा, चूड़ी अजीतगढ़, झुंझुनूं, बगड़ होते हुए चिड़ावा में कॉलेज रोड स्थित पोद्दार पार्क के परमहंस पीठ महालक्ष्मी धाम में पहुंचेगी। यहां यात्रा का विसर्जन होगा। यात्रा पं.प्रभुशरण तिवाड़ी की देखरेख में निकलेगी। उधर, संदेश यात्रा को लेकर बैठक में विभिन्न समितियों का गठन किया गया।
जिसमें धर्मपाल सिंह मिठारवाल, अधीक्षण अभियंता झुथाराम, जीवणी शिक्षण संस्थान सचिव भगवती देवी मील, सुरेंद्र सैनी, नाहरसिंह, मुकेश जलिंद्रा, जयवीर श्योराण, प्रमोद बेदवाल, रणवीर धायल, वीरपाल झारोड़ा, चरणसिंह महला, विनोद सोमरा, महेंद्र धायल, बालकिशन चौरासिया, सुरेश शेखावत, झंडीप्रसाद हिम्मतरामका, कैलाश फतेहपुरिया, पवन शर्मा, गिरधरगोपाल महमिया, मनीराम जांगिड़, रामसिंह देग, कै.शंकरलाल महरानिया, वेदांत तिवाड़ी और चंद्रमौलि पचरंगिया को शामिल किया गया।
विद्यार्थियों ने दी परीक्षा यज्ञ में आहुति
मुकुंदगढ़. कस्बे के मंजरीदेवी नथमल गाड़ोदिया माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में बुधवार को अद्र्धवाषिक परीक्षा से पूर्व परीक्षा यज्ञ का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य दीनदयाल स्वामी ने बताया कि जयराम चूड़ी अजीतगढ़ ने बतौर अतिथि कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर विद्यार्थियों समेत शिक्षकों ने यज्ञ में आहुति दी। कार्यक्रम में वासुदेव चेजारा, निर्मला वर्मा, रंजना सहल, मधु सैनी, विकास, सचिन, जयप्रकाश आदि उपस्थित थे।
कथा में दिया बेटी बचाओ का संदेश

Home / Jhunjhunu / कथा में दिया बेटी बचाओ का संदेश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो