राशि के अनुसार करें दान, होगा लाभ मेष: गुड़ का दान अवश्य करें। ऐसा करने से आपको आर्थिक समृद्धि की प्राप्ति होगी। वृष: मकर संक्रांति के दिन आपको मिश्री का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से उनके जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहेगी।
कर्क: चावलों का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से इन्हें मानसिक शांति की प्राप्ति होगी।
सिंह: गेहूं का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी। कन्या: जानवरों को हरे रंग का चारा अवश्य खिलाना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
तुला: कन्याओं को खीर का दान करना चाहिए। यह करने से आपको ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। वृश्चिक: गुड़ और चना बंदरों को खिलाने चाहिए। ऐसा करने से आपके शत्रुओं का नाश होगा।
धनु: मकर संक्रांति के दिन किसी मंदिर में चने का दान करें। ऐसा करने से आपको जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति होगी।
मकर: कंबल का दान अवश्य करें। ऐसा करने से आपकी नौकरी में आ रही सभी तरह की परेशानी दूर होंगी। कुंभ: मकर संक्रांति पर काली उड़द की दाल दान करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके बिजनेस में आ रही सभी तरह की परेशानी दूर हो जाएगी।
रूठी सास को मनाने सहित अनेक परम्परा
मकर संक्रांति पर दान पुण्य ही नहीं कई रस्मे में भी परिवार में मनाई जाती है हंसी ठिठोली के बीच नई बहू अपने ससुर को गुड़ की भेली देती है। नई दुल्हन अपने रूठे देवर को मना कर उसे घेवर देती है तो कहीं रूठी सास को मनाती है। कुएं की पाल से अपनी सास को उतारना, वस्त्र पहनाने सहित अनेक रस्में मकर संक्रांति पर शेखावाटी में मनाई जाती है। #makar sankranti in jhunjhunu