scriptभाजपा नेता ने खोला राज, किस कारण से आरसीएस का अध्यक्ष बना मुख्यमंत्री का बेटा | rca news jaipur | Patrika News
झुंझुनू

भाजपा नेता ने खोला राज, किस कारण से आरसीएस का अध्यक्ष बना मुख्यमंत्री का बेटा

उनको खेलों की चिंता भी नहीं है। खेलों की चिंता होती तो बेटे को कुश्ती, कबडड्ी, खोखो संघ का अध्यक्ष बनवाते। आरसीए का अध्यक्ष इसलिए बनवाया है क्योंकि यह मालदार संस्था है।

झुंझुनूOct 08, 2019 / 12:37 pm

Rajesh

jhunjhunu news

भाजपा नेता ने खोला राज, किस कारण से आरसीए का अध्यक्ष बना मुख्यमंत्री का बेटा



मंडावा(झुंझुनूं). भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राज्य के किसानों की नहीं अपने बेटे की चिंता है। उनको खेलों की चिंता भी नहीं है। खेलों की चिंता होती तो बेटे को कुश्ती, कबडड्ी, खोखो संघ का अध्यक्ष बनवाते। आरसीए का अध्यक्ष इसलिए बनवाया है क्योंकि यह मालदार संस्था है।
मंडावा में सोमवार को आयोजित बूथ कार्यकता सम्मेलन में पूनिया ने कहा कि कांग्रेस ने सरकार बनने से पहले किसानों का ऋण माफ करने व बेरोजगारों को भत्ता देने का वादा किया था, लेकिन कांगेस ने वादा खिलाफी करके किसान व बेरोजगार नौजवान व जनता के साथ धोखा किया है। कांग्रेस सरकार में अपराधों का ग्राफ भी बढ़ा है।
जीत से बढ़ेगा सांसद का कद
चूरू विधायक राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि मंडावा में भाजपा की जीत से सांसद नरेन्द्र खींचड़ का दिल्ली में कद व मान बढ़ेगा। सम्मेलन में सांसद नरेन्द्र कुमार खींचड़ ने कहा कि भाजपा की जीत हर हाल में होनी चाहिए। यह उनकी प्रतिष्ठा का सवाल है। सम्मेलन को सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनियां, ओम सारस्वत, महिला मोर्चा की विमला देवी, प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच आदि ने सम्बोधित किया। भाजपा प्रत्याशी सुशीला सीगड़ा ने कहा कि
से सभी को साथ लेकर चलेंगी। कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति दिलाकर यहां कमल खिलाएं।
भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने स्वागत भाषण दिया। मंडावा भाजपा कार्यकर्ताओं ने 21 किलो फूलों की माला पहनाकर प्रदेशाध्यक्ष पूनियां का स्वागत किया। सम्मेलन में प्रधान गिरधारी लाल खींचड़, डॉ दशरथ सिंह शेखावत, जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा, अतुल खींचड़, पालिकाध्यक्ष राधेश्याम सैनी, राजेश बाबल,जिला परिषद सदस्य प्यारेलाल ढूकिया, चूरू जिला प्रमुख हरलाल सहारण, बिसाऊ पालिकाध्यक्ष हारून खत्री, दिनेश धाबाई, मंडल मंडावा अध्यक्ष विजेन्द्र सैनी डॉ वासुदेव चावला आदि मौजूद थे।

प्रदेशाध्यक्ष पूनिया का किया स्वागत
नवलगढ़. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का नवलगढ़ सीमा पर जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, मंडल अध्यक्ष कृष्णगोपाल जोशी, कारी मंडल अध्यक्ष लीलाधर खेदड़, डूमरा मंडल अध्यक्ष महीपाल सिंह बलौदा, बसावा मंडल अध्यक्ष बीरबल यादव, ओमेन्द्र चारण, जगदीश सैनी, अरविनद शर्मा, प्रताप पूनिया, कमल जाखड़, अरविन्द गोदारा, विजेन्द्र सुण्डा, हितेष थोरी, गौतम खण्डेलवाल, ललित कुमावत, पुष्पेन्द्र कुमावत, विकास दूत आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

Home / Jhunjhunu / भाजपा नेता ने खोला राज, किस कारण से आरसीएस का अध्यक्ष बना मुख्यमंत्री का बेटा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो