scriptचिड़ावा बना राज्य का अनूठा कस्बा, जहां हर वार्ड में चल रही जनता रसोई | special story chirawa | Patrika News

चिड़ावा बना राज्य का अनूठा कस्बा, जहां हर वार्ड में चल रही जनता रसोई

locationझुंझुनूPublished: Apr 04, 2020 09:11:38 pm

Submitted by:

Rajesh

यहां कुल तीस वार्ड में सभी में जनता रसोई खुल चुकी। हर वार्ड में सुबह-शाम लंगर लगाए जा रहे हैं। जिसमें रोज हजारों लोगों का खाना बनता है।

चिड़ावा बना राज्य का अनूठा कस्बा, जहां हर वार्ड  में चल रही जनता रसोई

चिड़ावा बना राज्य का अनूठा कस्बा, जहां हर वार्ड में चल रही जनता रसोई

सुरेंद्र डैला.

चिड़ावा(झुंझुनूं).जहां कोरोना वायरस के चलते बेरोजगार हुए मेहनतकस लोगों के सामने चूल्हा जलाने की दिक्कत आ रही है। भविष्य की चिंता के साथ राशन की समस्या हो रही है। वहीं चिड़ावा में ऐसा नहीं है। यहां के सेवाभावी लोगों ने जरूरतमंदों के लिए प्रत्येक वार्ड में खाने की व्यवस्था कर रखी है। यहां कुल तीस वार्ड में सभी में जनता रसोई खुल चुकी।
हर वार्ड में सुबह-शाम लंगर लगाए जा रहे हैं। जिसमें रोज हजारों लोगों का खाना बनता है। तय समय पर गर्मा-गर्म भोजन परोसा जाता है। हां, सोशियल डिस्टसिंग का भी पूरा ध्यान रखा जाता है। लॉकडाउन की घोषणा होते ही सैकड़ों जरूरतमंदों के सामने दो जून की रोटी की समस्या खड़ी हो गई। ऐसे में एसडीएम जेपी गौड़, तहसीलदार ज्वालासहाय मीणा, इओ अनिल चौधरी आगे आए तथा सेवाभावी लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने लोगों को आगे आकर जरूरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था करने का आग्रह किया। जिसका असर भी हुआ। देखते-देखते लोगों ने वार्ड गोद लेने शुरू कर दिए। महज दो दिन में शहर के सभी 30 वार्डों को लोगों ने गोद ले लिया। जिसमें दोनों समय का खाना तैयार होने लगा। वार्ड में रहने वाले जरूरतमंद वार्ड रसोई में जाकर भोजन लेने लगे। वहीं कुछ संगठन भी भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं।
रोज बनता है पांच हजार का खाना-

#special story chirawa

शहर के सभी वार्डों को सेवाभावी लोगों ने गोद ले रखा है। जिसमें प्रतिदिन करीब पांच हजार से ज्यादा लोगों को खाना खिलाया जाता है। नगरपालिका के माध्यम से रिकॉर्ड भी मैंटेन किया जाता है। जरूरतमंद लोगों को सुबह-शाम तय समय पर भोजन दिया जाता है। डाइट में सब्जी, पुड़ी व मिठाई शामिल की जाती है।
सोशियल डिस्टेसिंग का संदेश-

लंगर में तैयार भोजन को पेकिंग कर वितरित किया जाता है। जिसके लिए लोग तय समय पर वार्ड की रसोई पर पहुंच जाते हैं। जिसे लाइन में तय दूरी पर खड़ा कर भोजन के पैकेट दिए जाते हैं। वहीं लोगों को कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी भी दी जाती है। सोशियल डिस्टेसिंग का महत्व भी बताया जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो