scriptराजस्थान में यहां बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश, गर्मी से मिली राहत | storm and Rain in neem ka thana sikar jhunjhunu | Patrika News
झुंझुनू

राजस्थान में यहां बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश, गर्मी से मिली राहत

अंचल में अचानक मौसम बदल गया। चारों तरफ घने बादल छाए और धूलभरी आंधी चली। कुछ देर बाद आंधी के साथ कई जगह बरसात हुई।

झुंझुनूMay 18, 2018 / 01:59 pm

Vinod Chauhan

storm and Rain in neem ka thana sikar jhunjhunu

राजस्थान में यहां बदला मौसम, आंधी के बाद तेज बारिश, गर्मी से मिली राहत

झुंझुनूं.

अंचल में गुरुवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। चारों तरफ घने बादल छाए और धूलभरी आंधी चली। कुछ देर बाद आंधी के साथ कई जगह बरसात हुई। जिला मुख्यालय पर आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। चिड़ावा. कुछ दिन से पड़ रही तेज गर्मी से गुरुवार दोपहर बाद थोड़ी राहत मिली। सुबह से ही बादलवाही रही। दोपहर में अचानक मौसम बदला। करीब पांच मिनट तक हल्की बरसात हुई। जिससे गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली। मौसम में आए बदलाव के बाद बरसात होने की संभावना बनी। ग्रामीण क्षेत्र में भी हल्की बरसात होने के समाचार हैं। गुढ़ागौडज़ी क्षेत्र में गुरुवार शाम को बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी से लोगों को राहत मिली। उदयपुरवाटी कस्बे सहित आसपास के इलाके में गुरुवार शाम कुछ देर बूंदाबांदी हुई। हल्की बूंदाबांदी से आमजन को कोई राहत तो नहीं मिली। लेकिन उमस बढऩे से वातावरण काफी असहज हो गया। मुकुंदगढ़ कस्बे में कुछ समय तक हल्की बरसात हुई। बरसात से मौसम सुहावना होने से एकबारगी गर्मी से राहत मिली। खिरोड़ गांव में दोपहर बरसात होने सेगर्मी से राहत मिली। वहीं रोज क्षेत्र में चल रही धूलभरी आंधी से भी निजात मिली।


सीकर. नीमकाथाना. शहर सहित जिलेभर में गुरुवार को दिन में मौसम ने कई रंग बदले। सुबह हल्के बादल छाए तो दोपहर में तेज धूप पड़ी। दोपहर बाद फिर से धूलभरी आंधी चली। इस दौरान कई जगह बूंदाबांदी भी हुई। बूंदाबांदी के चलते गर्मी से हल्की सी राहत भी मिली। इधर मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 42.0 तथा न्यूनतम 22.2 डिग्री दर्ज किया। उधर नीमकाथाना शहर में गुरुवार शाम को मौसम के अचानक पलटने के साथ ही बरसात शुरू हुई। इससे लोगों को दिनभर की तपन के बाद गर्मी से निजात मिली। सुबह से ही शुरू हुई तेज धूप से जहां लोग घरों में दुबके हुए थे। वहीं बरसात के बाद चली ठंडी हवाओं से शाम को लोग बाहर निकले।

Home / Jhunjhunu / राजस्थान में यहां बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश, गर्मी से मिली राहत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो