scriptवीरेन्द्र पूनिया बोले, अब मांग करते ही मिलेंगे खेल उपकरण | virendra puniya churu | Patrika News
झुंझुनू

वीरेन्द्र पूनिया बोले, अब मांग करते ही मिलेंगे खेल उपकरण

जिला स्टेडियम के लिए जिला अधिकारी जो भी उपकरण मांगेंगे वह सभी उपकरण तुरंत उपलब्ध करवाए जाएंगे। अभी हमारे पास कहीं से मांग ही नहीं आ रही। गांवों में जब उपकरण खिलाडिय़ों को दिखाई देंगे तो अपने आप भी वे खेलना सीखेंगे।

झुंझुनूSep 30, 2021 / 10:35 pm

Rajesh

वीरेन्द्र पूनिया बोले, अब मांग करते ही मिलेंगे खेल उपकरण

वीरेन्द्र पूनिया बोले, अब मांग करते ही मिलेंगे खेल उपकरण

झुंझुनूं. राजस्थान के मुख्य खेल अधिकारी वीरेन्द्र पूनिया ने बताया कि राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद को जल्द ही खेल विभाग बनाया जाएगा। इसके बाद खेलों में और सुधार होगा। बजट भी ज्यादा मिलेगा। इसके अलावा पूरे राजस्थान में एनआईएस कोच की भर्ती की जाएगी। इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता पूनिया को झुंझुनूं आए। इस दौरान पत्रिका ने उनसे विशेष बात की। पेश है प्रमुख अंश।
#coach virendra puniya
सवाल: प्रतियोगिताएं हो रही है, लेकिन एनआईएस कोच नहीं है।
जवाब: खेल के लिए एनआईएस कोच बहुत जरूरी होते हैं। यह अपने खेल के एक्सपर्ट होते हैं। ऐसे कोच ही खिलाडिय़ों को आगे बढ़ा सकते हैं। जल्द ही सामान्य कोच व एनआईएस कोच की भर्ती की जाएगी। इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

सवाल: खेल उपकरणों की कमी कब दूर होगी?
जवाब: जल्द ही उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। जिला स्टेडियम के लिए जिला अधिकारी जो भी उपकरण मांगेंगे वह सभी उपकरण तुरंत उपलब्ध करवाए जाएंगे। अभी हमारे पास कहीं से मांग ही नहीं आ रही। गांवों में जब उपकरण खिलाडिय़ों को दिखाई देंगे तो अपने आप भी वे खेलना सीखेंगे।

# virendra puniya churu
सवाल: खेलों में नया क्या कर रहे हैं?
जवाब: हमारा विजन वर्ष 2024 व 28 के ओलम्पिक व एशियन खेल हैं। उनकी तैयारी हमने शुरू कर दी है। उभरते खिलाडिय़ों का चयन किया जाएगा। उनके लिए श्रेष्ठ कोच, अच्छी डाइट, अच्छे उपकरण व अच्छे मैदान उपलब्ध करवाए जाएंगे। ताकि राजस्थान के खिलाड़ी ओलम्पिक में पदक जीतें।

सवाल: ग्रामीण ओलम्पिक हो रहे हैं, क्या इनके विजेताओं को नौकरी में आरक्षण मिलेगा?
जवाब: यह खेल पूरे राजस्थान में खेलों के प्रति माहौल बनाने के लिए शुरू किया है। इसको लेकर खिलाडिय़ों में जोरदार उत्साह है। कुछ सालों में इन खेलों के अच्छे परिणाम आने लगेंगे। गांवों में छिपी हुई प्रतिभा बाहर आएंगी। इसके आवेदन की तारीख बढ़ाकर 15 अक्टूबर कर दी गई है। अब खिलाड़ी ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

सवाल: खेलों में फर्जी संगठन भी बढ़ रहे हैं, इनको कैसे रोकेंगे?
जवाब: हां, कुछ लोग ऐसा कर रहे हैं। वे विदेश में पदक जीतकर आने का दावा करते हैं, लेकिन जब उनके प्रमाण पत्र जांचते हैं तो फर्जीवाड़ा निकलता है। इससे बचना चाहिए। खेल अधिकारी से पुख्ता जानकारी लें।

सवाल: बास्केटबाल राज्य खेल हैं, उसको ग्रामीण ओलम्पिक में शामिल नहीं किया?
जवाब: अगली बार इसे भी शामिल करेंगे।

Home / Jhunjhunu / वीरेन्द्र पूनिया बोले, अब मांग करते ही मिलेंगे खेल उपकरण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो