scriptरात को महिला ने लगाई घरों में आग, सीसीटीवी में कैद | Woman sets houses on fire at night, captured on CCTV | Patrika News
झुंझुनू

रात को महिला ने लगाई घरों में आग, सीसीटीवी में कैद

सीसीटीवी कैमरे देखे तो सामने आया कि एक महिला रात करीब बारह बजे थैलों में कुछ लेकर आई थी। उसने दरवाजे के सामने थैले को खाली किया और आग लगा दी। अलग अलग सीसी टीवी कैमरे देखने पर पता चला कि वह महिला घूमचक्कर सर्किल की तरफ से आई थी। लकड़ी के दरवाजे पर आग लगाने के बाद महिला तेजी से भागते हुए नजर आ रही है।

झुंझुनूApr 18, 2024 / 10:44 pm

Jitendra

सीसीटीवी

सीसीटीवी में कैद घरों में आग लगाने वाली

उदयपुरवाटी कस्बे में कुछ दिनों से घर पर लगे लकड़ी दरवाजों में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है। जांगिड़ कॉलोनी में भी बुधवार रात दो घरों के दरवाजों में आग लगने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसमें एक महिला दरवाजों पर आग लगाती हुई नजर आ रही है। पुलिस को फिलहाल महिला की तलाश है।

दरवाजे पर कपड़े रखकर लगाई गई आग

जांगिड़ कॉलोनी में सुशील चेजारा के घर पर लगे लकड़ी के दरवाजे में बुधवार रात अचानक आग आग लग गई। इसकी सूचना रास्ते से गुजर रहे एक बाइक सवार ने सुशील को दी। सुशील दूसरे दरवाजे से घर से बाहर आया। उसने देखा कि दरवाजे के सामने कुछ कपड़े के टुकड़ों में आग लग रही है, उससे दरवाजा भी जल रहा है। सुशील ने तुरंत पैर से दरवाजे के सामने पड़े कपड़ों को हटाया। इसके बाद देखा तो पड़ौस में एक दूसरे दरवाजे में भी आग लगाई हुई थी।

थैले में भरकर लाई कपड़े

घटना के बाद सीसीटीवी कैमरे देखे तो सामने आया कि एक महिला रात करीब बारह बजे थैलों में कुछ लेकर आई थी। उसने दरवाजे के सामने थैले को खाली किया और आग लगा दी। अलग अलग सीसी टीवी कैमरे देखने पर पता चला कि वह महिला घूमचक्कर सर्किल की तरफ से आई थी। लकड़ी के दरवाजे पर आग लगाने के बाद महिला तेजी से भागते हुए नजर आ रही है। उसने गुलाबी रंग की साड़ी पहनकर रखी थी। सुशील ने थाने में मामले की रिपोर्ट दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीसीटीवी
सीसीटीवी में कैद घरों में आग लगाने वाली

डूंडलोद से गांजा व डोडा पोस्त पकड़ा, एक गिरफ्तार

झुंझुनूं. मुकुंदगढ़ थानाक्षेत्र के गांव डूंडलोद में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा व डोडा पोस्त जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि गांव में एक व्यक्ति गांजा व डोडा पोस्त बेच रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मुकेश ब्राह्मण को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक किलो 982 ग्राम गांजा व 174 ग्राम साबूत, 648 ग्राम चूरा व 253 छीलका जब्त किया हैै। जब्त किए गए गांजे व पोस्त की कीमत 1 लाख 15 हजार 225 रुपए है।

Home / Jhunjhunu / रात को महिला ने लगाई घरों में आग, सीसीटीवी में कैद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो