scriptसेना भर्ती में दौड़े बुहाना के युवा, कोहरे के कारण बाधित हुई दौड़, 469 युवा उत्तीर्ण | Youth in the army recruitment , 469 youth passed | Patrika News
झुंझुनू

सेना भर्ती में दौड़े बुहाना के युवा, कोहरे के कारण बाधित हुई दौड़, 469 युवा उत्तीर्ण

सरदारशहर. गांधी विद्या मंदिर के शिवाजी स्टेडियम में शुरू हुई सेना भर्ती रैली में शुक्रवार को रतनगढ़-बुहाना के 5653 पंजीयन में से 4540 युवा दौड़ में भाग लिया। जिसमें से 469 युवा पास हुए। पास युवाओं को लंबीकूद, बीम, दस्तावेज जांच, प्री मेडिकल आदि प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ा। शुक्रवार को सुबह 4 बजे हमेंशा की तरह दौड़ शुरू हुई।

झुंझुनूJan 19, 2019 / 12:20 pm

Datar

jhunjhunu news

दौड़ के कुछ राउण्ड ही हुए थे कि कोहरा छा गया। जिसके कारण दौड़ कुछ देर के लिए बाधित हो गई। स्टेडियम के अन्दर दो सौ से अधिक सेना के अधिकारी एवं जवान भर्ती प्रक्रिया में जुटे हुए है वही स्टेडियम के बाहर कलक्टर संदेश नाईक व एसपी यादराम फांसल की ओर से 650 पुलिस के जवान तैनात किए गए। जो सुरक्षा व्यवस्था पर नजर लगाए हुए है। उपखण्ड अधिकारी मूलचन्द लूणिया भी कड़ाके की ठण्ड में अभ्यार्थियों की व्यवस्था जुटाने में जुटे हुए है।
युवाओं को ठण्ड में परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन की ओर से जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की जा रही है तथा ठहरने के लिए राजीव गांधी स्टेडियम में अस्थाई रेनबसेरे की व्यवस्था की गई है। कड़ाके की ठंड की परवाह किए बगैर युवा रात को दो बजे लाइन में लग जाते है। जो विभिन्न प्रक्रियाओं से गुजर कर सुबह 4 बजे दौड़ में शामिल होते है। शनिवार को तारानगर व नवलगढ़ के युवा दौड़ेंगे।
jhunjhunu news

Home / Jhunjhunu / सेना भर्ती में दौड़े बुहाना के युवा, कोहरे के कारण बाधित हुई दौड़, 469 युवा उत्तीर्ण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो