scriptमलेशिया में दौड़ेगी 75 साल की म्हारी दादी | 75 year old grandmother in Malaysia | Patrika News
जींद

मलेशिया में दौड़ेगी 75 साल की म्हारी दादी

हरियाणा के खिलाड़ी एशियन खेलों में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं यहां के बुजुर्ग भी किसी से कम नहीं है।

जींदAug 30, 2018 / 11:22 pm

शंकर शर्मा

जींद। हरियाणा के खिलाड़ी एशियन खेलों में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं यहां के बुजुर्ग भी किसी से कम नहीं है। पानीपत के सेक्टर-18 निवासी 75 वर्षीया दर्शना देवी ने एशिया पैसिफिक मास्टर्स गेम्स में जगह पक्की कर ली है। वह वहां जेवलिन थ्रो, 5 किलोमीटर की पैदल चाल और 100-200 मीटर की दौड़ में हिस्सा लेंगी। यह प्रतियोगिता मलेशिया की पिनांग सिटी में 7 से 15 सितंबर तक होगी।

पानीपत के गांव जाटल स्टेडियम से मलेशिया तक का सफर दर्शना के लिए चुनौतीपूर्ण और मजेदार है। वर्ष 2017 में दर्शना के पति ने चंडीगढ़ की सबसे बड़ी उम्र की धावक जिसकी उम्र 101 वर्षीया की थी उसकी उपलब्धि के विषय में अखबार में पढ़ा। जिससे प्रेरित होकर उन्होंने दर्शना को खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कहा। दर्शना के पति उसके लिए प्रेरणा बने और खेलो में हिस्सा लेकर कई पदक जीते और अब मलेशिया की पिनांग सिटी में खेलने लिए तैयारी कर रही हैं। दर्शना ने बताया कि अक्टूबर 2017 में जाटल स्टेडियम में खेल महाकुंभ हुआ। उन्होंने 70 प्लस आयु वर्ग में 5 किलोमीटर पैदल चाल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

वह प्रथम स्थान पर रहीं। इसके बाद उन्होंने पंचकूला में आयो जित स्टेट लेवल, दिल्ली में हुई इंडो-बंगला देश मास्टर्स एथलीट मीट 2016, चंडीगढ़ में हुई प्रथम नेशनल मास्टर्स गेम्स 2018 और युव रानी एथ लेटिक्स समिति चैंपियप शिप में हिस्सा लिया और पदक बटोरती रहीं।

बातचीत के दौरान दर्शना देवी के झुर्रीदार चेहरे पर हवाई जहाज से मलेशिया जाने की खुशी और जीतने की ललक साफ दिखी। प्रति योगिता का आयो जन इंटर नेशनल मास्टर गेम्स एसोसिएशन करा रही है। दर्शना हर रोज पार्क में जाकर अभ्यास कर ती हैं और परिवार वाले भी अपनी दा दी की इस सफलता के लिए उन्हें हौसला देते रहते हैं। दर्शना देवी ने कहा कि मले शिया में होने वाली इस प्रति योगिता में वह जरूर जीतकर आएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो