scriptअवैध संबंधों के शक में पत्नी की गर्दन काटकर की हत्या | a man killed his wife in jind | Patrika News
जींद

अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गर्दन काटकर की हत्या

पति सहित जेठ व जेठानी पर हत्या का मामला दर्ज
 

जींदMay 21, 2019 / 06:24 pm

Prateek

police

police

(जींद): नरवाना-टोहाना मार्ग पर स्थित जींद जिले के गांव लौन में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। लौन गांव में आज अलसुबह एक व्यक्ति ने अवैध संबंधों के शक में अपनी सो रही पत्नी की गर्दन में फाली(नुकीला तेजधार हथियार) मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद हत्यारे पति ने भी बिजली की तार पकड़कर आत्महत्या करने का प्रयास किया लेकिन वह घायल होकर रह गया। सूचना मिलते ही गढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर पति, जेठ व जेठानी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव लौन के सेवा सिंह का अपनी पत्नी से अक्सर झगड़ा रहता है। सेवासिंह की पत्नी मजदूरी करने बाहर जाती थी और सेवा सिंह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। सोमवार सायं भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। आज सुबह करीब तीन बजे सेवासिंह ने अपनी तीस वर्षीय पत्नी पिंकी की गर्दन में फाली मार दी जिस समय वह सो रही थी। पत्नी की मौत के बाद उसने घर में बिजली की तार छूकर मरने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाया। उसके बाद सेवासिंह ने गली में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर को भी चार बार छूआ जिससे वह घायल हो गया। आत्महत्या कोशिश के दौरान सेवा सिंह घायल हो गया और पहले से टूटी हुई उसकी टांग दोबारा टूट गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी जगतसिंह, गढ़ी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह व धमतान चौकी प्रभारी जगदीश सिंह मौके पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए।

 

पुलिस ने मृतका के भाई अनील कुमार के बयान पर पति सेवासिंह, जेठ पूर्ण सिंह व जेठानी बबली के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज किया है। मृतका के भाई अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत मेें जेठ पूर्ण सिंह व जेठानी बबली को भी हत्या मेें शामिल बताया है। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है। गढ़ी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि लौन गांव में महिला की हत्या में तीन लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उन्होने बताया कि पति सेवासिंह ,जेठ पूर्ण सिंह व जेठानी बबली पर मामला दर्ज किया गया है।

 

13 वर्ष पहले हुई थी दोनों की शादी

सेवासिंह और तीस वर्षीय पिंकी की शादी वर्ष 2005 में हुई थी। दोनों को तीन लड़के हुए जिसकी उम्र क्रमश: सुखजिंद्र(8),अंकित(6) और अकुंश (4)वर्ष है। दो बच्चे स्कूल जाते हैं जिसमें सुखजिंद्र चौथी और अंकित दूसरी कक्षा में पढ़ता है। सेवासिंह का करीब दो वर्ष पहले एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद घर चलाने के लिए पिंकी को काम के लिए घर से बाहर निकलना पड़ा। मजदूरी करने के लिए बाहर जाने पर सेवासिंह उस पर शक करता था जिससे तीनों बच्चे बिना मां के हो गए।

Home / Jind / अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गर्दन काटकर की हत्या

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो