scriptहोली खेलने से मना किया तो चलाई देवर-भाभी पर गोली, दो के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज | firing on devar-bhabhi after refused to play holi in jind | Patrika News
जींद

होली खेलने से मना किया तो चलाई देवर-भाभी पर गोली, दो के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

बचाव में शोर मचाए जाने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए…

जींदMar 22, 2019 / 08:26 pm

Prateek

(जींद): रामराये गांव में होली खेलने से मना करने पर 2 लोगों ने महिला और उसके देवर पर गोलियां चला दी। इसमें दोनों बाल-बाल बच गए। सदर थाना पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर दोनों लोगों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम तथा जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

 

जानकारी के अनुसार रामराये गांव के राजबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने मकान के बाहर खड़ा हुआ था। साथ में उसकी भाभी भी थी। उसी दौरान गांव का ही जितेंद्र उर्फ भोला और देवेंद्र उर्फ नन्हा शराब के नशे में धुत होकर उनके मकान के बाहर पहुंचे और उसकी भाभी के साथ होली खेलने की जिद करने लगे। जब उन्होंने नशे के हालात देखते हुए खेलने से मना कर दिया तो दोनों गाली-गलौच पर उतर आए। इस पर उन्होंने अपने मकान के दरवाजे को बंद कर लिया। उसी दौरान जितेंद्र ने अपने पास मौजूद हथियार से फायर कर दिया। गोली दरवाजे में जा धंसी, फिर देवेंद्र ने उसी हथियार से दूसरा फायर किया। दरवाजा बंद होने के चलते वह बाल-बाल बच गया।


बचाव में शोर मचाए जाने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। पुलिस ने राजबीर की शिकायत पर जितेंद्र तथा देवेंद्र के खिलाफ जानलेवा हमला, शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Home / Jind / होली खेलने से मना किया तो चलाई देवर-भाभी पर गोली, दो के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो