scriptचुनाव से पहले राजनीतिक नियुक्तियां करने में जुटी हरियाणा की भाजपा सरकार,इन दो नेताओं को दी अहम जिम्मेदारी | haryana government doing Political appointments before election | Patrika News
जींद

चुनाव से पहले राजनीतिक नियुक्तियां करने में जुटी हरियाणा की भाजपा सरकार,इन दो नेताओं को दी अहम जिम्मेदारी

जींद उपचुनाव में टिकट न मिलने से नाराज टेकराम कंडेला और जवाहर सैनी को दिए पुरस्कार…
 
 

जींदMar 06, 2019 / 04:25 pm

Prateek

cm file photo

cm file photo

(चंडीगढ,जींद): लोकसभा चुनाव के लिए अधिसूचना अब आने वाले कुछ ही दिनों में जारी किए जाने की संभावना के मद्देनजर हरियाणा की भाजपा सरकार ने राजनीतिक नियुक्तियों का अपना लम्बित एजेंडा निपटाने का सिलसिला शुरू किया है। इसी के तहत पिछले 31 जनवरी को सम्पन्न हुए जींद विधानसभा उपचुनाव में भाजपा से टिकट नहीं पा सके टेकराम कंडेला और जवाहर सैनी को हरियाणा राज्य सहकारी श्रम और निर्माण प्रसंघ तथा हरियाणा वन विकास निगम का चेयरमेंन नियुक्त किया गया है।

 

जींद विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा का टिकट कृष्ण मिढा को देने का टेकराम कंडेला और जवाहर सैनी ने विरोध किया था। लेकिन भाजपा नेतृत्व ने दोनों को मना लिया था। इसके बाद उपचुनाव में कृष्ण मिढा ने जीत दर्ज कराई थी। कंडेला का खाप नेता होने के कारण चुनावी गणित से बडा महत्व था। जवाहर सैनी भी अन्य पिछडा वर्ग में अपना प्रभाव बनाए हुए है। दोनों ने कृष्ण मिढा को टिकट देने का विरोध इस आधार पर किया था कि उनके पिता हरिचंद मिढा इंडियन नेशनल लोकदल से विधायक थे और उनके निधन के बाद कृष्ण मिढा भाजपा में आ गए और पार्टी उनको भी टिकट देने को तैयार हो गई।

 

भाजपा नेतृत्व ने दोनों को मनाते हुए शांत कर दिया था और अब दोनों को पुरस्कार दे दिया। राजनीतिक नियुक्तियों के तहत ही अम्बाला के नागेन्द्र कुमार शर्मा और अर्बन एस्टेट गुरूग्राम के संजय भसीन को हरियाणा कला परिषद का निदेशक व उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो