scriptहरियाणा के शिक्षा मंत्री रामविलास ने माना राजनीतिक नियुक्तियों में कार्यकर्ताओं को तोहफा दिया गया | haryana update news,latest news haryana | Patrika News

हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामविलास ने माना राजनीतिक नियुक्तियों में कार्यकर्ताओं को तोहफा दिया गया

locationजींदPublished: Mar 06, 2019 05:30:00 pm

Submitted by:

Prateek

शर्मा ने इस सवाल का जवाब अप्रत्यक्ष रूप से दिया कि क्या पार्टी उन्हें और कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड को लोकसभा चुनाव लड़वाने जा रही है और वे इसके लिए तैयार हैं…

ram villas sharma file photo

ram villas sharma file photo

(चंडीगढ,जिंद): हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने बुधवार को यहां माना कि राजनीतिक नियुक्तियां करते हुए मुख्यमंत्री ने जींद के टेकराम कंडेला और जवाहर सैनी को तोहफा दिया है। शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि टेकराम कंडेला और जवाहर सैनी पार्टी के अच्छे कार्यकर्ता हैं और मुख्यमंत्री ने उन्हें तोहफा दिया है।

 

शर्मा ने इस सवाल का जवाब अप्रत्यक्ष रूप से दिया कि क्या पार्टी उन्हें और कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड को लोकसभा चुनाव लड़वाने जा रही है और वे इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हम भाजपा के कार्यकर्ता है। उनकी विंग कमांडर अभिनन्दन की तरह ही मानसिकता है। पाकिस्तान स्थित आतंकवादी ठिकाने पर भारतीय वायु सेना की कार्रवाई पर शर्मा ने कहा कि हमें अपने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर गर्व है। मोदी ने दुश्मन पर हमला किया और विपक्ष प्रधानमंत्री पर हमला कर रहा। सेना किसी के आदेश पर ही चलती है। यह सब पहले क्यों नहीं किया गया। मोदी ने छप्पन इंच का सीना खोलकर दिखा दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो