
Sarkari Naukri 2021: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (एनआईएचएफडब्ल्यू), नई दिल्ली ने ग्रुप बी, ग्रुप सी और ग्रुप डी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नया विज्ञापन जारी किया है।
संस्थान द्वारा जारी ग्रुप बी और ग्रुप सी व ग्रुप डी के लिए जारी दो अलग-अलग नोटिस के अनुसार स्टेनो, टेक्निशियन, मल्टी टास्किंग स्टाफ समेत कुल 28 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। इन पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट, nihfw.org पर उपलब्ध कराये गये अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आवेदन की अंतिम तिथि 26 फरवरी 2021 निर्धारित की गयी है।
कैसे करें आवेदन?
एनआईएचएफडब्ल्यू, नई दिल्ली भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट पर वेकेंसी सेक्शन में दिये गये भर्ती अधिसूचना को डाउनलोड करें। आवेदन के लिए अप्लीकेशन फॉर्म भर्ती अधिसूचना में ही दिया गया है। इस फॉर्म को पूरी तरह से भरकर और मांगे गये डॉक्यूमेंट्स को संलग्न करते हुए इस पते पर जमा कराएं – डिप्टी डायरेक्टर (एडमिन), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एवं फैमिली वेलफेयर, बाबा गंग नाथ मार्ग, मुनिरका, नई दिल्ली- 110067। आवेदन के लिफाफे पर आवेदित पद का नाम लिखना ना भूलें।
Published on:
13 Jan 2021, 11:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.