
Pharmacist Recruitment 2021: फार्मासिस्ट की सरकारी नौकरी के मौकों का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर। डिस्ट्रिक्ट कैडर में 600 फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया कल, 7 जनवरी 2021 से शुरू होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार 30 जनवरी तक अपना आवेदन ऑनलाइन मोड में सबमिट कर पाएंगे। फार्मासिस्ट के इन 600 पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट, osssc.gov.in पर की जाएगी। बता दें कि ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (ओएसएसएससी) द्वारा विभिन्न जिलों में राज्य शासन के सम्बन्धित कार्यालयों और 7 मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में फार्मासिस्ट के पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती के लिए विज्ञापन (सं.आईआईई-11/2020-255/ओएसएसएसी) हाल ही में 28 दिसंबर 2020 को जारी किया गया था।
कौन कर सकता है आवेदन?
ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग दवारा जारी फार्मासिस्ट भर्ती अधिसूचना के मुताबिक आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए और एआईसीटीई एवं ओडिशा फार्मेसी बोर्ड से किसी मान्यता प्राप्त संस्थान फार्मेसी में डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, इन उम्मीदवारों को फार्मेसी काउंसिल से रजिस्टर्ड होना चाहिए एवं विज्ञापन की तिथि तक वैध रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों की आयु विज्ञापन की तिथि को 21 वर्ष से कम और 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में सरकार के नियमानुसार छूट का भी प्रावधान किया गया है। अधिक जानकारी के लिए उपर दिये गये विज्ञापन के लिंक पर जाएं।
ऐसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा दो घंटों की होगी जिसमें फार्मेसी सिलेबस, प्रैक्टिकल स्किल, एचएससी तक की गणित एवं अंग्रेजी से सम्बन्धित कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए अधिकतम 100 अंक निर्धारित हैं। हर गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट के अनुसार उम्मीदवारों उनके चुने गये जिले और रिक्तियों की उपलब्धता के अनुसार तैनाती दी जाएगी।
Published on:
6 Jan 2021, 10:03 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.