जॉब्स

GPSC Civil Service Result 2021 Out: गुजरात सिविल सेवा प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, यहां से करें चेक

GPSC Civil Service Result 2021 Out: GPSC ने सिविल सेवा प्रीलिम्स का परिणाम 2021 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार कट-ऑफ सूची @ gpsc.gujarat.gov.in से चेक कर सकते हैं।

May 29, 2021 / 06:00 pm

Dhirendra

GPSC Civil Service Result 2021 Out: गुजरात लोक सेवा आयोग ( Gujarat public service commission ) ने प्रारंभिक परीक्षा गुजरात प्रशासनिक सेवा क्लास-1, गुजरात सिविल सेवा क्लास-1 और क्लास-2 और गुजरात राज्य नगर मुख्य अधिकारी सेवा कलास-2 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार GPSC की आधिकारिक वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in पर जाकन रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि जीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 21 मार्च 2021 को हुई थी।
यह भी पढ़ें

Southern Railway Apprentice 2021: 10वीं पास युवाओं के लिए अप्रेंटिस के हजारों पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

GPSC सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा 2021

गुजरात लोक सेवा आयोग ( Gujarat public service commission ) द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में कुल 6152 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए योग्य पाए गए हैं। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अहमदाबाद/गांधीनगर केंद्र में 19, 21 और 23 जुलाई, 2021 को मुख्य परीक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना आवश्यक है। सभी उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in पर जाकर वेब-लिंक पर अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग कर 31 मई 2021, चार बजे तक अपने प्राप्त अंकों को देख सकते हैं।
उम्मीदवार सबसे पहले जीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in पर जाएं। होमपेज के बाएं कोने में दिए गए ‘रिजल्ट’ टैब पर क्लिक करें। अंत तक स्क्रॉल करें। यहां पर पीटी / मेन्स परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें। ‘पात्रता सूची (मुख्य) – 26/2020-21 मेन्स लिखित परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों की सूची – LECMWE-26-202021.pdf डाउनलोड करें।
यह भी पढ़ें

PSSSB Upvaid Result 2021 Released: पीएसएसएसबी उपवेद का रिजल्ट जारी, यहां से करें चेक

Web Title: GPSC Civil Service Result 2021 Out

Home / Education News / Jobs / GPSC Civil Service Result 2021 Out: गुजरात सिविल सेवा प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, यहां से करें चेक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.