Indian Army postponed Exam: लेफ्टिनेंट कर्नल पी खोंगसाई ने कहा है कि पूर्वोत्तर के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम की संशोधित तिथियों पर निर्णय बाद में लिया जाएगा। सेना की ओर नई परीक्षा तिथियों और अन्य विवरणों की जानकारी अधिसूचना के जरिए दी जाएगी। इसके अलावा आइजोल में 1 से 8 मई तक की सभी भारतीय सेना भर्ती रैलियों को भी 31 मई तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। पूर्वोत्तर के लिए स्थगित सामान्य प्रवेश परीक्षा असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंडए मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा मेघालय, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के उम्मीदवारों के स्कोर को प्रभावित नहीं करेगी।