scriptटेक्निकल हैल्पर ग्रेड 2nd के पदों पर निकली भर्ती, आज आवेदन का आखरी मौका | JVVNL Helper 2nd Recruitment 2018 for 2412 post, today apply last date | Patrika News
जॉब्स

टेक्निकल हैल्पर ग्रेड 2nd के पदों पर निकली भर्ती, आज आवेदन का आखरी मौका

इस भर्ती के तहत Technical Helper Grade 2nd के कुल 2412 पदों पर नियुक्ति दी जाएगी, आज आवेदन की लास्ट डेट हैं।

जयपुरSep 21, 2018 / 01:50 pm

कमल राजपूत

JVVNL Helper 2nd Recruitment 2018

टेक्निकल हैल्पर ग्रेड 2nd के पदों पर निकली भर्ती, आज आवेदन का आखरी मौका

राजस्थान की बिजली कंपनियों में टेक्निकल हैल्पर ग्रेड 2nd की भर्ती के निकली रखी है। यह भर्ती JVVNL, AVVNL, JDVVNL और RRVPNL में की जा रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। लेकिन अभ्यर्थियों की जानकारी के लिए बता दें इस भर्ती के आवेदन करने की आज यानि 21 सितंबर लास्ट डेट है। इस भर्ती के तहत Technical Helper Grade 2nd के कुल 2412 पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पूर्व नीचे दी गई भर्ती से संबंधित जानकारी को ध्यान से पढ़ लें।
technical helper grade 2nd Recruitment 2018 से जुड़ी डिटेल्स

पद का नाम: टेक्निकल हैल्पर ग्रेड द्वितीय
रिक्त पदों की संख्या: 2412

पदों को वर्गीकरण

JVVNL- 1360 POST
AVVNL-391 POST
JDVVNL-338 POST
RRVPNL-323 POST
Total Post-2412


टेक्निकल हैल्पर ग्रेड 2nd के पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता: इन पदों के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए।

टेक्निकल हैल्पर ग्रेड 2nd के पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा: टेक्निकल हैल्पर ग्रेड 2nd के पद के लिए अप्लाई करने वाले अभ्यर्थी की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में Scheduled Caste(SC), Scheduled Tribes(ST), Backward Classes(BC) and More Backward Classes(MBC) को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

टेक्निकल हैल्पर ग्रेड 2nd के पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का वेतनमान: चयनित उम्मीदवार शुरुआती दो साल तक 12,600 रुपए प्रतिमाह सैलेरी दी जाएगी जबकि प्रोबेशन पीरियड खत्म हो जाने के बाद अभ्यर्थी को लेवल- 2 के अनुसार 17,900 रुपए सैलेरी और साथ में अन्य भत्ते दिए जाएंगे।
टेक्निकल हैल्पर ग्रेड 2nd के पद के लिए चयन प्रक्रिया: इस भर्ती के लिए आॅनलाइन मोड में परीक्षा करवाई जाएगी। इस एग्जाम में कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं है। परीक्षा में पास होना के बाद कैटेगरी वाइज मेरिट लिस्ट तैयार होगी।
टेक्निकल हैल्पर ग्रेड 2nd भर्ती का आॅफिशियल नोटिफिकेशन: टेक्निकल हैल्पर ग्रेड 2nd भर्ती की आॅफिशियल विज्ञप्ति देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Home / Education News / Jobs / टेक्निकल हैल्पर ग्रेड 2nd के पदों पर निकली भर्ती, आज आवेदन का आखरी मौका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो