
NTA Recruitment 2021: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती स्टेनोग्राफर, ज्वॉइंट डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर, सीनियर असिस्टेंट आदि विभिन्न पदों को भरने के लिए की जा रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नियत तिथि तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अन्य माध्यमों से किसी गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं।
उक्त पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 फरवरी 2021 है। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 58 पदों को भरा जाएगा। एलिजबिलिटी, चयन प्रक्रिया आदि विभिन्न विषयों में विस्तार से जानकारी हासिल करने के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि – 18 जनवरी 2021
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 18 फरवरी 2021
रिक्तयों का विवरण –
ज्वॉइंट डायरेक्टर – 4 पद
डिप्टी डायरेक्टर – 4 पद
असिस्टेंट डायरेक्टर – 3 पद
सीनियर प्रोग्रामर – 2 पद
प्रोग्रामर – 3 पद
सीनियर सुपरीटेंडेंट – 6 पद
स्टेनोग्राफर – 9 पद
सीनियर असिस्टेंट/सीनियर असिस्टेंट (एकाउंट्स) – 6 पद
असिस्टेंट/असिस्टेंट (एकाउंट्स) – 8 पद
जूनियर असिस्टेंट/ जूनियर असिस्टेंट (एकाउंट्स) – 3 पद
सीनियर टेक्नीशियन – 3 पद
जूनियर टेक्नीशियन – 5 पद
रिसर्च साइंटिस्ट A और C – 2 पद
शैक्षणिक योग्यता –
विज्ञापित सभी पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा भी अलग -अलग निर्धारित की गई है। पात्रता संबंधित सभी जरुरी जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।
चयन प्रक्रिया
उक्त पदों पर उम्मीदवारों चयन क्वालीफिकेशन, वर्क एक्सपीरियंस और पद के अनुसार टेस्ट कम पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा। परीक्षा का आयोजन प्राप्त आवेदनों की संख्या के आधार पर तय किया जाएगा।
आवेदन शुल्क –
सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क - 1600 रुपए शुल्क
आरक्षित वर्ग और पीएच कैटेगरी के लिए यह शुल्क 800 रुपए है।
Published on:
20 Jan 2021, 10:27 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.