31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Law Clerks Recruitment: हाईकोर्ट में लॉ क्लर्क ट्रेनी के पदों पर निकली सीधी भर्ती, इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन

UK High Court Law Clerks Trainee Recruitment 2021: लॉ क्लर्क (प्रशिक्षु) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी आवेदन करने की अंतिम तिथि - 31 जनवरी 2021
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 18 Jan 2021, 10:55 PM IST

sarkari naukri in so many sectors

sarkari naukri in so many sectors

UK High Court Law Clerks Trainee Recruitment 2021: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लॉ क्लर्क (प्रशिक्षु) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। लॉ ग्रेजुएट कैंडिडेट्स इन भर्ती के लिए आवेदन के पात्र हैं। इच्छुक उम्मीदवार उक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन निर्धारित फ़ॉर्मेट में जल्द से जल्द हाई कोर्ट के पते पर भेजें। आवेदन पत्र 31 जनवरी 2021 को शाम 5.00 बजे तक उत्तराखंड हाईकोर्ट पहुंच जानें चाहिए। आवेदन में देरी किए जाने पर उसे निरस्त कर दिया जाएगा। सरकारी नौकरी से संबंधित सभी लेटेस्ट नोटिफिकेशन और अन्य अपडेट के लिए जरूर पढ़ते रहें पत्रिका डॉट कॉम।

Click Here For Official Notification

Click Here For More Govt Jobs

रिक्तियों का विवरण

रिक्तियों की कुल संख्या: 10 पद
लॉ क्लर्क ट्रेनी- 10 पद

महत्वपूर्ण तिथियां
नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख- 15 जनवरी 2021
आवेदन करने की अंतिम तिथि - 31 जनवरी 2021

Read More: सीएचओ के 859 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें पूरी डिटेल्स

Read More: जिला उद्यान अधिकारी सहित कई पदों पर भर्तियां निकाली, जल्द करें अप्लाई

शैक्षणिक योग्यता:
उत्तराखंड हाई कोर्ट में लॉ क्लर्क ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से तीन वर्षीय लॉ स्नातक कोर्स या 5 वर्षीय इंट्रीग्रेटेड लॉ कोर्स किया होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार को कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज भी होनी चाहिए।

आयु सीमा
आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 26 साल निर्धारित की गई है। आयु की गणना 31 जनवरी 2021 को मानक मानकर की जाएगी।

Read More: दसवीं से लेकर पीजी डिग्रीधारी युवाओं के लिए निकली नौकरियां, जल्द करें अप्लाई

Read More: ग्रेजुएट्स और अप्रेंटिस ट्रेनी के पदों पर निकली भर्तियां, फटाफट करें अप्लाई

आवेदन शुल्क-

जनरल कैंडिडेट्स के लिए 150 / – रूपये।
आवेदन शुल्क का भुगतान रजिस्ट्रार जनरल, उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के पक्ष में में देय डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से किया जायेगा।

चयन प्रक्रिया
कैंडिडेट का चयन इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू नैनीताल में आयोजित किया जाएगा।