Rajasthan Police Constable recruitment 2019 : राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) ने कांस्टेबल पदों को भरने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन पदों को भरने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन 4 दिसंबर, 2019 को जारी हुआ था और इच्छुक और पात्र उम्मीदवार राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 5 हजार पदों को भरा जाएगा। नोटिफिकेशन के अनुसार, परीक्षा फरवरी/मार्च,2020 में ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (written exam) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) (PET) के आधार पर होगा।