जॉब्स

SSC Exam Dates 2023: एसएससी CGL, CHSL सहित अन्य कई भर्ती परीक्षाओं की डेट हुई जारी, यहां फुल डिटेल्स

SSC Exam Dates 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी परीक्षा 2023 की तारीखें जारी कर दी हैं। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित CGL, CHSL सहित अन्य कई भर्ती परीक्षाओं की परीक्षा तिथियां जारी की गई हैं। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in के माध्यम से परीक्षा तिथियों की जांच कर सकते हैं।
 

Mar 30, 2023 / 12:27 pm

Rajendra Banjara

SSC

SSC Exam Dates 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी परीक्षा 2023 की तारीखें जारी कर दी हैं। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित CGL, CHSL सहित अन्य कई भर्ती परीक्षाओं की परीक्षा तिथियां जारी की गई हैं। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in के माध्यम से परीक्षा तिथियों की जांच कर सकते हैं। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, SSC CGL Tier-1 परीक्षा का आयोजन 14 जुलाई, 2023 से 27 जुलाई, 2023 तक होगा। इसके अलावा आयोग द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, मल्टी-टास्किंग (NT-Staff) परीक्षा 2 मई से 19 मई तक और फिर 13 से 20 जून, 2023 तक से आयोजित की जाएगी। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा, 2022 (टियर- 2) में सब-इंस्पेक्टर, 2 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर विस्तृत और सटीक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की महत्पूर्ण एक्साम्स डेट्स –

1 . SSC CGL Tier-1 परीक्षा का आयोजन 14 जुलाई, 2023 से 27 जुलाई, 2023 तक होगा।
2. मल्टी-टास्किंग (एनटी-स्टाफ) परीक्षा, 2022 02 मई 2023 से 19 मई 2023 तक और 13 जून 2023 से 20 जून 2023 तक।
3. दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा, 2022 (टियर- 2) में सब-इंस्पेक्टर, 2 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवार कृपया अधिक जानकारी के लिए कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर विस्तृत और सटीक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, निचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो कर आप आधिकारिक नोटिस डाउनलोड कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें – दिल्ली SCERT में 99 पदों पर भर्ती के लिए करें ऑनलाइन आवेदन


कर्मचारी चयन आयोग (SSC) 2023 एग्जाम डेट्स की डिटेल्स कैसे करें चेक ?

1. आप इस तरह से एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सभी एक्साम्स की डेट नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं।
2. सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाएं।
3. इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध एसएससी कैलेंडर 2023 लिंक पर क्लिक करें।
4. यहां आप को एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी।
5. परीक्षा तिथियों की जांच करें और डाउनलोड करें।
6. इसके बाद एक हार्ड कॉपी डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

यह भी पढ़ें – बैंक में पाएं जॉब, यहां निकली है जूनियर ऑफिसर के 150 पदों पर भर्ती

Home / Education News / Jobs / SSC Exam Dates 2023: एसएससी CGL, CHSL सहित अन्य कई भर्ती परीक्षाओं की डेट हुई जारी, यहां फुल डिटेल्स

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.