scriptबीकानेर में युद्धाभ्यास के लिए 5 फरवरी को आएंगे अमरीकी सैनिक | American soldiers will come to Bikaner for exercise tomorrow | Patrika News
जोधपुर

बीकानेर में युद्धाभ्यास के लिए 5 फरवरी को आएंगे अमरीकी सैनिक

– भारत-अमरीका युद्धाभ्यास 8 से

जोधपुरFeb 03, 2021 / 08:28 pm

Gajendrasingh Dahiya

बीकानेर में युद्धाभ्यास के लिए कल आएंगे अमरीकी सैनिक

बीकानेर में युद्धाभ्यास के लिए कल आएंगे अमरीकी सैनिक

जोधपुर. भारत और अमरीकी आर्मी (US Army) के मध्य युद्धाभ्यास 8 से 21 फरवरी तक बीकानेर स्थित महाजन फील्ड फायरिंग रेंज (Mahajan Field Firing Range) के विदेशी प्रशिक्षण नोड पर होगा। युद्धाभ्यास के 16वें संस्करण के लिए अमरीकी सैनिक शुक्रवार को भारत पहुंचेंगे।
द्विपक्षीय अभ्यास में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व सप्त शक्ति कमान की 11 वीं बटालियन जम्मू-कश्मीर राइफल्स करेगी। अमेरिकी सेना का प्रतिनिधित्व 2 इन्फैंट्री बटालियन, 3 इन्फैंट्री रेजिमेंट, 1-2 स्ट्राइकर ब्रिगेड कॉम्बैट टीम के सैनिकों द्वारा किया जाएगा।
यह संयुक्त सैन्य युद्धअभ्यास संयुक्त राष्ट्र संघ जनादेश के तहत काउंटर टेररिज्म संचालन पर केंद्रित होगा। प्रशिक्षण मुख्य रूप से समकालीन महत्व के सामयिक मुद्दों के विषय वस्तु विनिमय पर होगा। इसका उद्देश्य दो सेनाओं के बीच सामरिक स्तर पर अभ्यास और एक दूसरे के साथ तालमेल को बढ़ाना है। संयुक्त अभ्यास (Joint Exercise) दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देगा और भारत-प्रशांत क्षेत्र में एक प्रमुख भागीदार के रूप में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका को दोहराएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो